बाढ़: सफाई कर्मियों की हड़ताल 13वें दिन भी जारी, शहर में लगा गंदगी का अंबार
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar640178

बाढ़: सफाई कर्मियों की हड़ताल 13वें दिन भी जारी, शहर में लगा गंदगी का अंबार

नगर परिषद के पूर्व उप मुख्य वार्ड पार्षद राजीव कुमार चुन्ना ने गुरुवार को कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करवाने का प्रयास किया. उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को संदेश देते हुए कहा कि हड़ताल की वजह से इलाके की सूरत बिगड़ी हुई है.

सफाई कर्मियों की हड़ताल 13वें दिन भी जारी रही.

बाढ़: बिहार के बाढ़ नगर पालिका के सफाई कर्मी एवं चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की लगातार 13वें दिन भी हड़ताल जारी रही. इस दौरान कर्मचारी नगर परिषद के मुख्य गेट पर बैठकर लगातार नारेबाजी करते नजर आए.

वहीं, नगर परिषद के पूर्व उप मुख्य वार्ड पार्षद राजीव कुमार चुन्ना ने गुरुवार को कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करवाने का प्रयास किया. उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को संदेश देते हुए कहा कि हड़ताल की वजह से इलाके की सूरत बिगड़ी हुई है. ऐसे में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पहल करनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पटना नगर निगम में हड़ताल शपथ पत्र पर करवाया गया, ठीक उसी तरह बाढ़ नगर निगम परिषद में भी हड़ताल टूटना चाहिए. राजीव कुमार ने कहा कि इलाके के लोग सफाई के नाम पर टैक्स देते हैं और उन्हें सफाई नहीं मिल रही. इस कारण शहर में सफाई व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है.