Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar532063

बिहार: हार के बाद पप्पू यादव के बदले बोल, राहुल गांधी की जमकर की तारीफ

 पप्पू यादव ने कहा है कि राहुल के इस्तीफे पर चल रही चर्चा कांग्रेस के लिए आत्मघाती साबित होगी. पप्पू ने कहा कि राहुल गांधी उस परिवार से आते हैं जिसने देश के लिए त्याग किया है.

पप्पू यादव की बदली भाषा कई राजनीतिक संकेत भी दे रही है.
पप्पू यादव की बदली भाषा कई राजनीतिक संकेत भी दे रही है.

पटना: जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर आ गए हैं. पप्पू यादव ने कहा है कि राहुल गांधी के इस्तीफे पर चल रही चर्चा कांग्रेस के लिए आत्मघाती साबित होगी. पप्पू ने कहा कि राहुल गांधी उस परिवार से आते हैं जिसने देश के लिए त्याग किया है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

माना जा रहा है कि पप्पू यादव की बदली भाषा कई राजनीतिक संकेत भी दे रही है. वहीं, दूसरी तरफ आरजेडी की मंथन बैठक पर पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लालू के बिना आरजेडी एक तो बिखर चुका और दूसरा ना आरजेडी में अपनापन है. 

साथ ही पप्पू यादव ने ये भी कहा है कि आरजेडी अब जनाधार वाली पार्टी नहीं बची है इसलिए चाहे जितना भी मंथन हो लेकिन परिणाम लालू के बिना नहीं आएंगे. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव की करारी हार हुई है. पप्पू यादव के साथ उनकी पत्नी रंजीता रंजन भी अपनी सीट नहीं बचा सकीं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आगे पप्पू यादव क्या फैसला लेते हैं.

TAGS