पटनाः Bank Holiday in December: साल 2022 के आखिरी महीने यानी दिसंबर (December) का आगाज कल से होने वाला है. क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन वाले इस आखिरी महीने में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो ये खबर आपके लिए काफी जरूरी हो सकती है. क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिसंबर के महीने में बैंक करीब 14 दिन (Bank Holiday in December) बंद रहेंगे. इसलिए आप इस लिस्ट को देखकर अपना काम वक्त रहते निपटा लें. इन छुट्टियों में विभिन्न त्योहार, रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार शामिल हैं. देखें लिस्ट (Bank Holiday List) 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

14 दिन बंद रहेंगे बैंक
- 3 दिसंबर 2022 को सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व- पणजी में बैंक बंद रहेंगे 
- 4 दिसंबर 2022 को रविवार- साप्ताहिक अवकाश 
- 5 दिसंबर 2022 को गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 - अहमदाबाद 
- 10 दिसंबर 2022 दूसरा शनिवार- पूरे देश में बैंकों की छुट्टी 
- 11 दिसंबर 2022 रविवार - साप्ताहिक अवकाश 
- 12 दिसंबर 2022 पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा- शिलॉन्ग
- 18 दिसंबर 2022 रविवार- साप्ताहिक अवकाश 
- 19 दिसंबर 2022 गोवा मुक्ति दिवस- गोवा 
- 24 दिसंबर 2022 क्रिसमस पर्व और चौथा शनिवार- देशभर 
- 25 दिसंबर 2022 रविवार - साप्ताहिक अवकाश 
- 26 दिसंबर 2022 क्रिसमस सेलिब्रेशन, लोसूंग, नामसूंग के कारण आइजोल, गंगटोक, शिलांग में बैंक बंद रहेंगे. 
- 29 दिसंबर 2022 गुरु गोबिंद सिंह जी जन्मदिवस- चंडीगढ़ 
- 30 दिसंबर 2022 यू कियांग नांगबाह- शिलांग 
- 31 दिसंबर 2022 को नए साल की पूर्व संध्या पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे. 


यह भी पढे़ं- बिहार को मिल रही महंगी बिजली, नीतीश कुमार बोले-जब देश एक, तो अलग दाम क्यों