Happy Diwali 2023: सीएम नीतीश कुमार ने पूरे प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं पर्व
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1956369

Happy Diwali 2023: सीएम नीतीश कुमार ने पूरे प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं पर्व

Happy Diwali 2023: सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा है कि  दीपावली के इस पावन मौके पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. दीपावली अंधकार पर प्रकाश अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है.

Happy Diwali 2023: सीएम नीतीश कुमार ने पूरे प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं पर्व

पटना : बिहार के साथ पूरे देश में रविवार को हर्ष और उल्लास के साथ दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर राजनेताओं ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है. बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने दिवाली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं भेजी हैं और कहा है कि इस दीपावली को हम सभी मिलकर सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं.

दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक- नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा है कि  दीपावली के इस पावन मौके पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. दीपावली अंधकार पर प्रकाश अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. हम सभी को इस दीपावली को परस्पर सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाना चाहिए.

बिहार के लोगों को लालू प्रसाद ने दी बधाई
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने भी एक्स पर लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं भेजी हैं. उन्होंने लिखा है कि इस दीपावली के अवसर पर मेरी ओर से आप सभी को अमन, सुख, समृद्धि, समता और न्याय का प्रकाश मिले. यह मंगलकामना है कि हम सभी मिलकर समाज में गैर बराबरी, नफरत, भेदभाव, गरीबी, बुराई और हिंसा के अंधेरे को दूर करें और प्रेम, शांति, सद्भाव, अच्छाई और आनंद के दीपक जलाएं. आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.

बता दें कि दिवाली का त्योहार बाकी सभी त्योहारों से अलग होता है. इसे रोशनी, मिठाई और आतिशबाजी का त्योहार कहा जाता है. लोग अपने घर को साफ-सफाई करते हैं और दीए जलाते हैं, जबकि बच्चे पटाखे फोड़ते हैं. दीपावली के त्योहार में हर आयु और वर्ग के लोगों के बीच खास उत्साह रहता है और लोग इस रौशनी और खुशहाली के त्योहार को बहुत हर्ष के साथ मनाते हैं.

ये भी पढ़िए- Diwali 2023 Puja Muhurat: दिवाली पर ज्योतिषी से जानें घर और ऑफिस में पूजा का शुभ समय

 

Trending news