Durga Puja 2024: पटना के पूजा पंडालों में दिखेगी अयोध्या से पेरिस तक की झलक, जानें दशहरा की क्या है तैयारी

Published: Oct 07, 2024, 12:57 PM IST|Updated: Oct 07, 2024, 12:57 PM IST

Pandal For Durga Puja in Patna: पटना के दुर्गा पूजा पंडालों की भव्यता को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. इनकी एक झलक आपको यहां की फोटो गैलरी में देखने को मिल सकती है, जहां पंडालों की सजावट, मूर्तियों की भव्यता और रंगीन माहौल को बखूबी दर्शाया गया है.

Attractive Pandal For Durga Puja in Patna: पटना में दुर्गा पूजा 2024 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और इस बार लोगों के लिए खास आकर्षण के रूप में कई भव्य पूजा पंडाल तैयार किए जा रहे हैं. दशहरा का उत्सव मनाने के लिए पटना में अलग-अलग स्थानों पर विशेष पंडाल बनाए जा रहे हैं. पटना के पूजा पंडालों में इस बार न केवल भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन होगा, बल्कि विदेशी डिजाइनों की झलक भी देखने को मिलेगी.