सबसे कम उम्र के IPL खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने CM नीतीश कुमार से मुलाकात की, देखें तस्वीरें

Written ByShailendra
Published: Dec 12, 2024, 07:13 PM IST|Updated: Dec 12, 2024, 07:13 PM IST
क्रिकेट के प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने 12 दिसंबर, 2024 दिन गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की.

Patna News: क्रिकेट के प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने 12 दिसंबर, 2024 दिन गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का अनुबंध हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर कुमार से मुलाकात की.