रांची: Jharkhand IPS Transfer: झारखंड सरकार ने बुधवार (18 अक्टूबर) को को राज्य के 23 आईपीएस अफसरों (IPS Officers) का तबादला किया है. इनमें से 14 आईपीएस ऐसे हैं, जो लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे. इसके अलावा हाल ही में डीएसपी से एसपी रैंक में प्रोन्नत हुए नौ अफसरों की भी पोस्टिंग दी गई है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING


तबदला हुए अफसरों की लिस्ट


चंदन कुमार झा को झारखंड सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पदमा हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया.


अनुरंजन किसपोट्टा को पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपराध अपराध अनुसंधान विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.


अंबर लकड़ा को झारखंड सशस्त्र पुलिस 3 गोविंदपुर धनबाद के पद पर स्थापित किया गया.


अंजनी कुमार झा पुलिस अधीक्षक (sp) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किए गए.


आनंद प्रकाश को पुलिस अधीक्षक (SP) तकनीकी सेवाएं एवं संचार झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.


प्रभात कुमार को समादेष्टा (कमान्डेंट) झारखंड सशस्त्र पुलिस 6(JAP 6) जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया.


ऐहतशाम वकारिब को पुलिस अधीक्षक (Sp) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.


आर रामकुमार को पुलिस अधीक्षक (SP) SCRB झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.


अमित रेणू को पुलिस अधीक्षक (SP) अभियान (नक्सल) झारखंड रांची के पद पर स्थापित किया गया.


कुमार गौरव को पुलिस अधीक्षक रांची यातायात TRAFFIC SP RANCHI बनाया गया.


मुकेश कुमार लुनायत को पुलिस अधीक्षक नगर जमशेदपुर CITY SP JAMSHEDPUR के पद पर पदस्थापित किया गया.


मनोज कुमार स्वर्गियारी को पुलिस अधीक्षक रेल RAIL SP धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया.


शुभांशु जैन को पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा SP SPECIAL BRANCH झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.


सरोजिनी लकड़ा को अगले आदेश तक समादेष्टा झारखंड सशस्त्र पुलिस 02 COMMMANDENT JAP 2 टाटीसिल्वे रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.


एमेल्डा एक्का ASP अपर पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड रांची से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक समादेष्टा (COMMANDENT) SIB 2 खूंटी के पद पर स्थापित किया गया.


सादिक अनवर रिजवी को वरीय पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से पदस्थापित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक ( SP)भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड रांची पदस्थापित किया गया.


अरविंद कुमार सिंह को वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-02 धनबाद के पद से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक समादेष्टा झारखंड सशस्त्र पुलिस-05 JAP5 देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया.


विकास कुमार पांडे को वरीय पुलिस उपाधीक्षक झारखंड सशस्त्र पुलिस 01 से पदस्थापित करते हुए अगले आदेश तक झारखंड पुलिस अधीक्षक सह उपनिदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया.


विजय आशीष कुजूर वरीय पुलिस उपाधीक्षक, जंगलों वारफेयर स्कूल नेतरहाट के पद से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक CTC मूसाबनी के पद पर पदस्थापित किया गया.


अजय कुमार सिन्हा वरीय पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा झारखंड रांची के पद से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.


शाहदेव साव को वरीय पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड रांची से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड रांची मे पदस्थापित किया गया.


अमित कुमार सिंह को वरीय पुलिस उपाधीक्षक बड़कागांव,हजारीबाग से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी COMMANDENT HOME GUARD एवं अग्निशमन सेवा रांची मे पदस्थापित किया गया.


मुकेश कुमार को वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बोकारो से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक समादेष्टा (COMMANDENT)SISF बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया.


इनपुट- कामरान जलीली


ये भी पढ़ें- Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गैंग आतंक, एक दिन में तीन घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस