कड़ी हार के बाद RLSP बिहार के साथ-साथ हरियाणा और झारखंड में तलाश रही है जमीन
Advertisement

कड़ी हार के बाद RLSP बिहार के साथ-साथ हरियाणा और झारखंड में तलाश रही है जमीन

आरएलएसपी ने हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि पार्टी के विस्तार के लिए झारखंड और हरियाणा में चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है.

 आरएलएसपी झारखंड और हरियाणा में भी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी.

पटना: आरएलएसपी यानि राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी अब बिहार के बाद धीरे-धीरे बाकी राज्यों में भी अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है. अब आरएलएसपी झारखंड और हरियाणा में भी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी. 

आरएलएसपी ने हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि पार्टी के विस्तार के लिए झारखंड और हरियाणा में चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है. पार्टी ने दोनों राज्यों में सीटों की पहचान कर ली है. 

आरएलएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद और प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने कहा कि, हरियाणा में पार्टी पिछले चार सालों में काफी मजबूत हुई है. लोकसभा चुनाव में पार्टी ने कांग्रेस को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया था.

अगर दोनों राज्यों में महागठबंधन से सम्मानजनक सीटें मिलीं तो ठीक है वरना अकेले ही चुनाव लड़ाया जाएगा. आज झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो के नाम की भी घोषणा हुई.