रिम्स की जूनियर डॉक्टर के साथ सीनियर रेजिडेंट ने किया दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज
Advertisement

रिम्स की जूनियर डॉक्टर के साथ सीनियर रेजिडेंट ने किया दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

vजब पीजी छात्रा शोर करने लगी, इस दौरान उस डॉक्टर ने उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म का भी प्रयास किया.

रिम्स की जूनियर डॉक्टर के साथ सीनियर रेजिडेंट ने किया दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सौरव शुक्ला/रांची: झारखंड की राजधानी रांची में बसे रिम्स में जूनियर डॉक्टर से देर रात सीनियर रेजिडेंट ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की. इसके बाद उस शख्स पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि सीनियर रेजिडेंट ने जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास किया.

दरअसल, पीड़िता डॉक्टर रिम्स के ही एक विभाग में पीजी की पढ़ाई कर रही है. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित एनेस्थीसिया विभाग में एसआर है. 

बताया जा रहा है कि पीजी छात्रा जब ड्यूटी पर थी, तभी सीनियर रेजिडेंट ने मौका देखकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. जब पीजी छात्रा शोर करने लगी, इस दौरान उस डॉक्टर ने उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म का भी प्रयास किया.

इस पूरे मामले को लेकर पीड़िता ने देर रात बारियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस उसकी जांच कर रही है.