JPSC-JSSC परीक्षाओं को रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग को छात्र धरने पर अड़े हुए हैं. विधानसभा घेराव के दौरान उपद्रव मामले में रांची पुलिस ने केस दर्ज किया गया है और सीसीटीवी वीडियो फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है.
Jharkhand Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची नगर निगम और प्रशासन दोनों ही अलर्ट मोड पर है, ताकि किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न ना हो. स्वतंत्रता दिवस की परेड को लेकर आज 'फुल ड्रेस रिहर्सल' किया गया.
JPSC Student Protest: जेपीएससी (JPSC) छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी है. बुधवार (12 अगस्त) की आधी रात को एक बार फिर से धरनास्थल पर पुलिस के पहुंचने से हड़कंप मच गया. इससे पहले मंगलवार की रात को भी भारी पुलिस बल के साथ डीसी मंजूनाथ भजंत्री मौके पर पहुंचे थे.
झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के आरोपों को लेकर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विरोध जताया है. दीपके ने अस्पताल में उपचार करा रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर उनका हाल जाना और उनके आंदोलन को समर्थन देने की बात कही.
झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC CGL) परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और धांधली के खिलाफ राजधानी रांची में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन (प्रोटेस्ट) चल रहा है। छात्र इन परीक्षाओं को रद्द करने और मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव और विधानसभा मार्च जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं।
झारखंड पुलिस ने उन स्टूडेंट प्रोटेस्ट करने वालों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, जो विधानसभा घेराव मार्च के दौरान बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश कर रहे थे. इससे पहले, जब प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर असेंबली की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तो पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया.
रांची में अभ्यर्थियों का बड़ा आंदोलन जारी है. इस बीच सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच हो रही वार्ता टूट गई. इसके बाद 10 अगस्त को विधानसभा घेराव पर छात्र अड़े हुए हैं.
सरकार और छात्रों के बीच मीटिंग खत्म हो गई। इसमें 10 छात्रों की एक कमेटी मौजूद थी और सरकार की तरफ से इसमें मंत्री शामिल थे।
आंदोलनकारी छात्रों ने राज्य सरकार से वार्ता करने के लिए अपने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के नामों पर सहमति बना ली है. इस संबंध में छात्रों के एक दल ने एसडीओ से मुलाकात कर उन्हें इस प्रतिनिधिमंडल की आधिकारिक सूची सौंप दी है
बाबूलाल मरांडी ने आंदोलनरत छात्रों से बुधवार को मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सीबीआई जांच हो. हम लोग विधानसभा में जोरदार तरीके से मामले को उठाएंगे.
JPSC छात्र आंदोलन के समर्थन में अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है. उन्होंने सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद आज (बुधवार, 5 अगस्त) पानी पीकर अपना अनशन तोड़ दिया. भूख हड़ताल से उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी.
Students Mashal Julus Video: रांची की सड़कों पर एक बार फिर हजारों की संख्या में छात्र मशाल लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर मार्च करते नजर आए. इसी क्रम में आज झारखंड के सभी 24 जिलों से आए हजारों छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया. छात्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए. बता दें कि जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्र पिछले नौ दिनों से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन पर बैठे हैं.
Ranchi News: रांची JPSC परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के पास शनिवार की रात को एक युवक अचानक से टावर पर चढ़ गया. बताया गया कि युवक अपनी पत्नी के मायके जाने से काफी नाराज था.
Jharkhand Student Protest News: JPSC परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन ने शनिवार (01 अगस्त) को नया मोड़ ले लिया. शनिवार रात को भारी भीड़ जमा हो गई. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से छात्रों का पहुंचने का सिलसिला अभी तक जारी है.
रांची में भी खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है. शहर के कई बेकरी, रेस्टोरेंट और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. खाने में इस्तेमाल होने वाले पनीर में स्टार्च की मिलावट भी सामने आई है.
Ranchi News: रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में शिक्षक-कर्मचारी और छात्र आमने-सामने आ गए हैं. कथित दुर्व्यवहार के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर हैं, जबकि छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
रांची में बीजेपी दफ्तर के बाहर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प से इलाका जंग का मैदान बन गया. पत्थरबाजी के दौरान सिर पर बड़ा पत्थर लगने से जी मीडिया के कैमरामैन संजय टोप्पो बुरी तरह से घायल हो गए.
JPSC President Resign Politics: मंगलवार (21 जुलाई) को CID और रांची पुलिस ने JPSC कार्यालय और परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी के ठिकानों पर छापेमारी की. इस कार्रवाई के कुछ ही घंटे बाद आयोग के अध्यक्ष एल खियांग्ते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस घटना के बाद मामले में राजनीति गरमा दिया है.
रांची में इस्कॉन मंदिर की ओर से पहली बार भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा आयोजित की गई. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस जुलूस में हिस्सा लिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पूरे समाज के लिए खुशी, शांति, समृद्धि और भाईचारे का संदेश लेकर आती है.
Jharkhand News: फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता श्री निवास सिंह को रांची से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता श्री निवास सिंह ने आरोपों को खारिज किया है.
Jharkhand News: कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव स्थित शिव मन्दिर के शिवलिंग को तोड़े जाने का मामला सामने आया है. जिसे लेकर इलाके के लोगो में आक्रोश हैं.
Ranchi News: बैठक में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. उन्होंने रेहड़ी-पटरी और सब्जी विक्रेताओं के लिए स्थायी और व्यवस्थित स्थान विकसित करने, स्टेशन रोड की स्थिति सुधारने, प्रमुख चौराहों पर धूप और बारिश से बचाव के लिए शेड लगाने और रात्रि बाजार विकसित करने का सुझाव दिया.