बिहार: तीन दिवसीय दौरे पर गिरिराज सिंह पहुंचे बेगूसराय, योजनाओं के बार में दी जानकारी
Advertisement

बिहार: तीन दिवसीय दौरे पर गिरिराज सिंह पहुंचे बेगूसराय, योजनाओं के बार में दी जानकारी

 गिरिराज सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़े वाहनों के लिए बंद पड़े राजेंद्र पुल, फर्टिलाइजर कारखाना, बेगूसराय फोरलेन, फ्लाई ओवर, मुंगेर पुल समेत कई कार्य योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी. 

स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तीन दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे थे.

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में चल रहे विकास कार्य योजनाओं की समीक्षा स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने तीन दिवसीय दौरे में किया. आज गिरिराज सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़े वाहनों के लिए बंद पड़े राजेंद्र पुल, फर्टिलाइजर कारखाना, बेगूसराय फोरलेन, फ्लाई ओवर, मुंगेर पुल समेत कई कार्य योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी. 

गिरिराज सिंह ने कहा कि राजेंद्र पुल की हालत जर्जर होने के कारण आवाजाही पर रोक लगी है. एनएचआई और रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई जिसमें फिलहाल 2 टन तक मालवाहक वाहनों को रोजमर्रा की सामान के लिए चालू करने पर विचार किया गया है जिसे जल्द ही शुरू किया जाएगा.

इसके अलावा मुंगेर पुल को भी 1 साल के अंदर सभी बाधाओं को दूर करते हुए चालू कर दिया जाएगा. फर्टिलाइजर कारखाना का निर्माण तीव्र गति से चल रहा है जो 2021 तक न सिर्फ पूरा होगा बल्कि यहां से यूरिया का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा. 

राजेंद्र पुल से खगड़िया तक बन रहें फोरलेन कार्य को भी तेज गति से करने का निर्देश दिया गया है और 1 माह के अंदर बेगूसराय से बलिया तक रोड का निर्माण करने का लक्ष्य दिया गया है ताकि यात्रियों को असुविधा ना हो. गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादा बेगूसराय से किया था वह धरातल पर उतारा है . बेगूसराय में विकास की जितने भी कार्य हैं वह तीव्र गति से जारी है.