गोलापगंज बालिका गृह से गायब हैं 2 लड़कियां, 9 महीने से नहीं है कोई सुराग
Advertisement

गोलापगंज बालिका गृह से गायब हैं 2 लड़कियां, 9 महीने से नहीं है कोई सुराग

जानकारी के मुताबिक, बीते 5 अक्टूबर 2017 को यहां से दो लड़कियां रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थीं. 

गोपालगंज बालिका गृह से भी गायब हैं दो लड़कियां. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोपालगंज : मुजफ्फरपुर बालिका गृह में लड़कियों के साथ यौन शोषण की खबरों के बीच गोपालगंज से भी दो लड़कियों के गायब होने की सूचना है. दोनों लड़कियां बीते नौ महीने से गायब हैं. गोपालगंज के जादोपुर रोड स्थित सरेया वार्ड में संचालित अल्पावास गृह से दो लकड़ियां रहस्मय ढंग से गायब हैं. अभी तक इस इस मामले में कोई प्रथिमिकी तक दर्ज नहीं कराई गई है.

जानकारी के मुताबिक, बीते 5 अक्टूबर 2017 को यहां से दो लड़कियां रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थीं. मीडिया में खबर आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा नगर थाना में गुमशुदगी की महज सनहा दर्ज कर खानापूर्ति कर दी गई. 

इस घटना के नौ माह बीत जाने के बाद भी अब तक दोषी और लापरवाह कर्मियों और पदाधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी. यहां से गायब लड़कियां अभी तक अपने घर भी नहीं पहुंची हैं. इस मामले में गोपालगंज जिला प्रशासन और अल्पावास गृह प्रबंधन के द्वारा नगर थाना में कोई प्राथमिकी तक दर्ज नहीं कराई गई है.

TISS ने किया है मुजफ्फरपुर कांड का खुलासा
मुंबई की संस्था टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइसेंज़ (TISS) की टीम ने बालिका गृह के सोशल ऑडिट रिपोर्ट में मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह से 21 लड़कियों के साथ यौन शोषण का खुलासा किया था. इस बीच यह भी बताया जा रहा है कि वर्ष 2013 से 2018 के बीच मुजफ्फरपुर से छह लड़कियां गायब हो गईं. इन लड़कियों के गायब होने का कोई पुलिस रिकॉर्ड नहीं है.

मुजफ्फरपुर कांड में दस आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में पटना में बिहार के डीजीपी केएस द्विवेदी ने केस से जुडी कई अह्म जानकारी भी दी. उन्होंने इस मामले में बताया कि 11 अभियुक्तों में से 10 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जल्द की सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की जाएगी