Bhorey Assembly Seat: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में गोपालगंज की भोरे सीट पर मुकाबला रोचक होने वाला है. सीमावर्ती इस क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी समस्याएं प्रमुख मुद्दे हैं.
Gopalganj Loot CCTV VIDEO: गोपालगंज में बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बलपर सीएसपी से लूट की कोशिश की. महम्मदपुर थाना क्षेत्र पुरानी महम्मदपुर बाजार में संचालित भारतीय स्टेट बैंक के सीएसपी की है. जहां एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की कोशिश की. हालांकि, सीएसपी में रुपए नहीं रहने के कारण बदमाशों को खाली हाथ लौटना पड़ा. इस दौरान गुस्साए बदमाशों सीएसपी संचालक शाहिद कलीम को मारपीट कर जख्मी कर दिया. वहीं, काउंटर को क्षतिग्रस्त कर संचालक के मोबाइल को तोड़ दिया. इसकी सूचना मिलने पर महम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की.
Dhirendra Krishna Shastri Exclusive: बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों बिहार आए हुए हैं. बता दें कि बिहार के गोपालगंज में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा कर रहे हैं. इसी बची उन्होंने ज़ी मीडिया से खास बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने कहा है कि 'धर्म के नाम पर ही देश का बंटवारा हुआ था', इसके अलावा उन्होंने और क्या कुछ कहा है. देखिए इस वीडियो में.
Purvanchal Expressway Connect With Bihar: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से एनएच-27 को जोड़ने वाले नये हाइवे के निर्माण को लेकर यूपी के बाद अब बिहार में भी जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया गया है.
Gopalganj News: गोपालगंज में पुलिस ने कार्रवाई के दौरान महिलाओं के साथ मारपीट की और घरों में तोड़फोड़ भी की. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की यह कार्रवाई एकतरफा और गलत थी, जिसकी वजह से पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया.
Bihar AIDS: 1 दिसंबर को दुनियाभर में विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक करना है. वहीं बिहार के गोपालगंज में एचआईवी के अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक 6 माह में 228 नए संक्रमित मरीज मिले हैं.
Gopalganj News: गोपालगंज जिला में मद्य निषेध विभाग की तरफ से जब्त की कई गाड़ियों की निलामी होने वाली है. ऑक्शन में साइकिल से लेकर बाइक-कार और ट्रक तक शामिल हैं. अगर आप इस नीलामी में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको 2 दिसंबर, 2024 तक अप्लाई करना होगा. ऑक्शन 4 दिसंबर, 2024 से शुरू होगा.
Gopalganj News:
गोपालगंज में मुकेश कुमार और शाकिब के बाद 3 लड़कियों ने क्रिकेट के क्षेत्र में जिले का नाम रौशन कर रही हैं. जिले के बरौली निवासी ममता, बेबी रोजी और खुशबू कुमारी का चयन बिहार-19 के लिए हुआ है. पटना में पिछले सप्ताह हुए ट्रायल मैच मे तीनों का चयन हुआ है.
Gopalganj News: गोपालगंज में सरकारी जमीन में फर्जी जमाबंदी के खुलासा हुआ है. शहर के बीच में स्थित नगर परिषद का राजेंद्र बस अड्डे की जमीन को एक व्यक्ति ने अपने नाम पर जमाबंदी करा ली.
Gopalganj News: गोपालगंज में पुलिस ने एक बस से 11 क्विंटल चांदी जैसा पदार्थ पकड़ा है. अब पुलिस जांच कर रही है कि आखिर ये पदार्थ क्या है, जो चांदी जैसा दिखाई दे रहा है. पुलिस ने इस दौरान एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है.
Bihar HIV AIDS: बिहार के गोपालगंज में एड्स के मामले बढ़ते जा रहे है. अब तक 31 सौ लोग एचआईवी पॉजिटिव मरीज हो गए है. वहीं गोपालगंज में 58 गर्भवती महिलाएं एचआईवी पॉजिटिव ने बच्चों को जन्म दिया है.
Gopalganj News: गोपालगंज में एक प्रेमिका पर आरोप लगा है कि उसने अपने प्रेमी को मछली खाने के बहाने घर बुला कर जहर दे दिया. प्रेमी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने आरोपी प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है और जांच कर रही है.
Bihar HIV AIDS: बिहार के गोपालगंज में HIV AIDS तेजी से पैर पसार रहा है. जहां एचआईवी पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3 हजार के पार हो चुका है. हैरान करने वाली बात ये है कि इनमें गर्भवती महिलाएं और थर्ड जेंडर के लोग भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज में हर महीने 25 से 30 नए मरीज मिल रहे हैं. वहीं पिछले साल की बात करें तो सामान्य महिला और पुरुषों को मिलाकर 283 मरीज मिले थे. जबकि 26 गर्भवती महिलाओं और 3 थर्ड जेंडर के लोगों में भी HIV AIDS पाए गए थे. ताजा जानकारी के मुताबिक इस समय जिले में कुल जीवित HIV पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 हजार 100 है. देखें वीडियो.
Gopalganj Crime News: गोपालगंज में 16 अगस्त, 2024 को बाइक सवार दो लोगों ने एक बच्चे का अपहरण कर लिया था. इसके बाद से ही पुलिस लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही थी. पुलिस ने किडनैपर्स का सीसीटीवी फुटेज जारी कर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस ने कहा कि दबाव में आकर उन्होंने बच्चे को छोड़ दिया.
Gopalganj News: गोपालगंज में एक शिक्षक के पुत्र के अपहरण की कहानी झूठी निकली. शिक्षक पुत्र ने स्वयं इसकी साजिश रची थी. पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए शिक्षक पुत्र और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है.
Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज से एक अनोखी शादी का मामला सामने आ रहा है. यहां दो महिलाओं ने एक-दूसरे से शादी कर दी ली. महिलाएं रिश्ते में एक दूसरे की मामी और भांजी हैं. ये दोनों तीन साल से प्यार में थे. सोशल मीडिया पर इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला अपनी लव स्टोरी बता रही है. देखें वीडियो
Gopalganj News: गोपालगंज पुलिस ने हाल ही में 50 ग्राम बहुमूल्य रेडियो एक्टिव पदार्थ कैलिफोर्नियम के साथ तीनों स्मगलरों को पकड़ा था. इस सामान की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब ₹850 करोड़ आंकी गई है.
Gopalganj News: गिरफ्तार तीन आरोपियों में दो बिहार के गोपालगंज जिले के ही रहने वाल हैं, जबकि तीसरा आरोपी यूपी के कुशीनगर जिला का रहने वाला है.
Gopalganj Crime: दोस्त के पैसे से पांच रुपए की कुरकुरे खाने की कीमत किसी दोस्त को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी. यह वारदात बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में हुई.
Gopalganj Crime News: केरल पुलिस ने बिहार के गोपालगंज से एक ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 1.25 करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड करने का आरोपी पकड़ा है. केरल पुलिस ने गोपालगंज पुलिस की हेल्प से नगर थाना क्षेत्र के न्यू फ्रेड्स कालोनी में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज में एक एएसआई को शराब के नशे में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया. आरोपी अनिल सिंह उचकागांव थाने में एएसआई के पद पर पदस्थापित है. बता दें कि स्थानीय लोगों ने दारोगा पर नशे में रहने का आरोप लगाया था. जिसके बाद उचकागांव थानाध्यक्ष ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराया. जिसमे शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. देखें वीडियो.