Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar488600

बक्सर: एक ही गांव में 12 घंटे के अंदर दो शख्स पर जानलेवा हमला, पुलिस के उड़े होश

परिजनों के अनुसार फिलहाल इस घटना की कोई वजह दिखाई नहीं पड़ रही है. चौंकाने वाली बात ये भी है कि इस गांव में किसी की यह दूसरी घटना है.

पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बक्सर: बिहार के बक्सर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. यही वजह है कि अपराध की घटनाएं पिछले कुछ समय से बढ़ गई है. ताजा मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव का है जहां अपराधियों ने एक कंडक्टर को गोली मार दी. बाइक सवार अपराधियों रामचंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई.

इस घटना में कंडक्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गया जबकि एक अन्य व्यक्ति भी मामूली रूप से घायल हो गया. परिजनों के अनुसार फिलहाल इस घटना की कोई वजह दिखाई नहीं पड़ रही है. चौंकाने वाली बात ये भी है कि इस गांव में किसी शख्स पर गोली चलाने की यह दूसरी घटना है.

रविवार शाम को आपसी रंजिश के कारण इसी गांव में अजीत नाम के युवक को गोली मार दी गई थी जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर ही रही थी कि उसी गांव से गोलीबारी की दूसरी खबर ने पुलिस के होश उड़ा दिए. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस पेट्रोलिंग के सिलसिले में हाल ही में मुख्यालय से प्राप्त एक पत्र को लेकर बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि पेट्रोलिंग के जरिए पुलिस इलाकों में गश्त लगाएगी और बदमाशों पर नजर रखेगी. देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है.

TAGS