झारखंड: धान की रोपनी कर रही थीं महिलाएं, आकाशीय बिजली ने ले ली दोनों की जान
Advertisement

झारखंड: धान की रोपनी कर रही थीं महिलाएं, आकाशीय बिजली ने ले ली दोनों की जान

जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार धान रोपनी का कार्य कर रही महिलाओं पर वज्रपात होने से 35 वर्षीय रौशनी सोरेन व 58 वर्षीय दशमी बेसरा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो महिला तारो मुर्मू व बोदीन मुर्मु गंभीर रुप से घायल हैं.

झारखंड: धान की रोपनी कर रही थीं महिलाएं, आकाशीय बिजली ने ले ली दोनों की जान.

रांची: बिहार ही नहीं झारखंड में भी आकाशीय बिजली का कहर जारी है. झारखंड के साहेबगंज के उधवा प्रखंड में वज्रपात की अलग-अलग घटना में दो आदिवासी महिलाओं की मौत हो गई है. दोनों ही महिलाएं अपने खेत में रोपनी कर रही थीं. 

घटना राधानगर थाना के मोहनपुर पंचायत के कठईटोला की बताई जा रही है. शुक्रवार के शाम अचानक तेज बारिश व गर्जन से उधवा के मानसाचंडी में बज्रपात होने से दो महिला की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गई.  

जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार धान रोपनी का कार्य कर रही महिलाओं पर वज्रपात होने से 35 वर्षीय रौशनी सोरेन व 58 वर्षीय दशमी बेसरा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो महिला तारो मुर्मू व बोदीन मुर्मु गंभीर रुप से घायल हैं.

सभी महिलाएं मोहनपुर पंचायत के कठाई टोला की रहने वाली हैं. सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. इधर एसडीओ राजमहल करण सत्यार्थी ने बताया कि सूचना मिलने पर बीडीओ ऊधवा को भेजा गया है.