Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य विद्वान होने के साथ ही महान शिक्षक भी थे, उनके द्वारा बताई गई नीतियों को अपनाकर जीवन में सफलता पाई जा सकती है. आचार्य चाणक्य ने विश्वप्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी. चाणक्य नीति में पैसा, सेहत, बिजनेस, दांपत्य जीवन, समाज और जीवन में सफलता से जुड़ी चीजों के बारे में जानकारी दी गई है. अगर कोई भी व्यक्ति इन बातों को अपने जीवन में अपना ले, तो वह सफतला के नए मुकाम हासिल कर सकता है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने पुरुषों को कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया है, जो महिलाओं को बहुत पसंद आती हैं. अगर किसी पुरुष में ऐसी आदत होती है, तो महिलाएं उसकी तरफ खिंची चली आती है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको पुरुषों की उन्ही आदतों के बारे में बताने वाले हैं. 


ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार पति को अपनी पत्नी से हमेशा छुपाकर रखनी चाहिए ये 4 बातें


 


दूसरों को इज्जत देने वाला
आचार्य चाणक्य के अनुसार महिलाओं को दूसरों को मान-सम्मान देने वाले पुरुष काफी पसंद आते हैं. जो पुरुष अंहकार से दूर हो और अपने रिश्ते के साथ दूसरों को भी मान-सम्मान देना जानता हो महिलाओं ऐसे पुरुषों को अपना जीवमसाथी बनाना चाहती हैं. 


भरोसे का मान रखने वाला
कई बार महिलाएं बहुत भरोसा करके पुरुषों से कोई बात बताती हैं, अगर पुरुष उस भरोसे का मान रखते हुए उस बात को राज ही रखता है, ऐसे पुरुषों से महिलाएं बहुत जल्दी प्रभावित होती हैं. जबकि महिलाओं के राज सबके सामने उजागर करने वाले पुरुषों से महिलाएं दूर भागती हैं. 


रोक-टोक नहीं करने वाला
अगर कोई पुरुष महिला पर भरोसा जताते हुए, उस पर किसी भी तरह की कोई रोक-टोक नहीं लगाती तो महिला को ऐसा पुरुष बहुत पसंद आता है. महिलाओं का ऐसे पुरुषों के प्रति आकर्षण बढ़ जाता है.


सुरक्षित महसूस कराने वाला
अगर कोई पुरुष शक्तिशाली होता है और वह अपनी पत्नी या प्रमिका को सुरक्षित महसूस कराता है, तो महिला उस पर भरोसा करने लगती हैं. महिलाएं ऐसे पुरुषों से जीवनभर प्यार करती हैं.