Delhi Flood: 15 लाख क्यूसिक पानी से बढ़ी दिल्ली की टेंशन, यमुना का जलस्तर तोड़ सकता है 45 साल का रिकॉर्ड
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1776037

Delhi Flood: 15 लाख क्यूसिक पानी से बढ़ी दिल्ली की टेंशन, यमुना का जलस्तर तोड़ सकता है 45 साल का रिकॉर्ड

Delhi Weather Flood Update: हथिनी कुंड बैराज से लगातार यमुना में पानी डायवर्ट किया जा रहा है, जिसकी वजह से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है. आज यमुना का जलस्तर 207 मीटर से ऊपर पहुंच गया है. 

Delhi Flood: 15 लाख क्यूसिक पानी से बढ़ी दिल्ली की टेंशन, यमुना का जलस्तर तोड़ सकता है 45 साल का रिकॉर्ड

Delhi Weather Flood Update: राजधानी दिल्ली में पिछले 3 दिनों से ज्यादा बारिश नहीं हुई, इसके बाद भी यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. वजह है हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा जा रहा पानी. पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश की वजह से हथिनी कुंड बैराज से यमुना में पानी डायवर्ट किया जा रहा है, जिसकी वजह से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है. यमुना का जलस्तर 207 मीटर से ऊपर पहुंच गया है. 

दिल्ली में और बिगड़ सकते हैं हालात
हथिनीकुंड बैराज से यमुना में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है. मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक यमुना में लगभग 15 लाख क्यूसिक से ज्यादा पानी डायवर्ट किया जा चुका है, जिसकी वजह से दिल्ली में हालात और बिगड़ सकते हैं. 

कब-कितना पानी छोड़ा गया
मंगलवार शाम 7 बजे-  2,42,213 क्यूसिक पानी
मंगलवार रात  8 बजे-  2,37,000 क्यूसिक पानी 
मंगलवार रात  9 बजे-  2,35,311 क्यूसिक पानी
मंगलवार रात  11 बजे-  2,31,810 क्यूसिक पानी
रात 2 बजे-  2,22,000 क्यूसिक पानी
बुधवार सुबह 4 बजे- 2,10, 419 क्यूसिक पानी
बुधवार सुबह  5-6 बजे-2 लाख  क्यूसिक पानी
बुधवार सुबह 7 बजे- 1 लाख 90 हजार क्यूसिक पानी 

यमुना खादर इलाका जलमग्न
यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर का असर यमुना किनारे रहने वाले लोगों पर भी देखने को मिल रहा है. यमुना के खादर इलाके में पानी की वजह से तबाही मच गई है, कई झुग्गियां और घर पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं, वहीं फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार और प्रशासन की तरफ से उनके पास कोई नहीं पहुंचा. यही वजह है कि ग्रामीण सरकार और प्रशासन से गुहार लगा रहे है कि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए, ताकि वो अपने परिवार को इस जल प्रलय से बचा सके.  

निगमबोध घाट में भरा पानी
यमुना के बढ़ते जलस्तर की वजह से निगमबोध घाट के निचले हिस्से में पानी भर गया है, जिसकी वजह से यहां पर शवदाह पर रोक लगा दी गई है.

207 मीटर तक पहुंचा यमुना का जलस्तर
सोमवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया था, जिसके बाद से लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. बुधवार सुबह यमुना का जलस्तर 207.08 मीटर दर्ज किया गया जोकि साल  1978 के बाद सबसे ज्यादा है, इससे पहले 1978 में यमुना का यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर दर्ज किया गया था.  

 

 

Trending news