Happy Birthday Dr Manmohan Singh: पाक के पंजाब प्रांत में जन्मे, अमृतसर में खोली किराने की दुकान
Advertisement

Happy Birthday Dr Manmohan Singh: पाक के पंजाब प्रांत में जन्मे, अमृतसर में खोली किराने की दुकान

Happy Birthday Dr ManMohan Singh: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का आज 90 साल के हो गए. साल 1991-1996 तक देश के वित्तमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने आधुनिक भारत में आर्थिक मामलों में कई महत्वपूर्ण सुधार किए.  

Happy Birthday Dr Manmohan Singh: पाक के पंजाब प्रांत में जन्मे, अमृतसर में खोली किराने की दुकान

Happy Birthday Dr Manmohan Singh: आर्थिक मामलों के दिग्गज माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) का आज जन्मदिन है. अपने सरल और सादगी भरे स्वभाव के साथ ही वो भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के प्रमुख सूत्रधार माने जाते हैं. यही वजह की देश उन्हें पूर्व पीएम से ज्यादा एक अर्थशास्त्री के रूप में याद करता है. 

अविभाजित भारत में हुआ जन्म
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था. उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से अपनी मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की, उसके बाद ब्रिटेन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई की. मनमोहन सिंह ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट भी किया हा, जिसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाने का कार्य भी किया.   

विभाजन का दंश
डॉ. मनमोहन सिंह विभाजन के पहले  पेशावर में रहते थे, विभाजन के बाद वो शरणार्थियों के एक काफिले के साथ भारत आ गए और किसी काम की तलाश करने लगे. इस दौरान उन्होंने अमृतसर में किराने की दुकान भी खोली.  

कई पदों पर रहकर किया काम

साल 1966 - 1969 के बीच संयुक्त राष्ट्र के साथ व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) के लिए आर्थिक मामलों के अधिकारी के रूप में काम किया. 
साल 1972-1976 के बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार सहित कई प्रमुख पदों पर काम किया. 
साल 1982-1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर के रूप में काम किया. 
साल 1985-1987 तक योजना आयोग के प्रमुख के रूप में काम किया. 
साल 1987-1990 तक संयुक्त राष्ट्र में  दक्षिण आयोग के महासचिव के रूप में दूसरा कार्यकाल.
साल 1991-1996 तक देश के वित्तमंत्री रहे.
साल 1998-2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में काम किया.
साल 2004-2014 के बीच भारत के प्रधानमंत्री रहे. 
वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं. 

Dev Anand Birthday Anniversery: जानें क्यों कोर्ट ने देव साहब के काले कोट पहनने पर लगाया था प्रतिबंध

डॉक्टर मनमोहन सिंह को इन पुरस्कारों से किया जा चुका है सम्मानित

डॉक्टर मनमोहन सिंह को साल 1987 में उन्हें भारत के दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया, 1993 में एशिया मनी अवार्ड, 1994 में यूरो मनी अवार्ड, 1995 में भारतीय विज्ञान कांग्रेस का जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार और 1996 में एडम स्मिथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को बधाई दी है. CM केजरीवाल उनको स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की बधाई दी है.   

प्रधानमंत्री मोदी ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं.

Trending news