हरियाणा की शान कुश्ती और तीरंदाजी को राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर करना दुर्भाग्यपूर्ण : अनिल विज
Advertisement

हरियाणा की शान कुश्ती और तीरंदाजी को राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर करना दुर्भाग्यपूर्ण : अनिल विज

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हरियाणा की शान कुश्ती और तीरंदाजी को राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर करना दुर्भाग्यपूर्ण है.

हरियाणा की शान कुश्ती और तीरंदाजी को राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर करना दुर्भाग्यपूर्ण : अनिल विज

विनोद लांबा/चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हरियाणा की शान कुश्ती और तीरंदाजी को राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर करना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि राष्ट्रमंडल खेल संघ से आग्रह करते हुए कहा कि संघ को इस पर दोबारा विचार करना चाहिए. 

 

उन्होंने बताया कि हरियाणा की पहलवानी का विश्व में ढंका बजता है. इसके लिए प्रदेश सरकार की बेहतर खेल नीति की तारीफ चारों ओर हो रही है. प्रदेश के अनेक खिलाड़ियों ने देश-विदेश की धरती पर अपना नाम चमकाया है. अनिल विज ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए हरियाणा के कई हिस्सों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं तैयार की गई हैं और खिलाड़ी भी अभ्यास में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं.

दरअसल 2026 में होने वाले कामनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया के प्रांत मेजबान विक्टोरिया ने भारत को बड़ा झटका देते हुए कुश्ती, निशानेबाजी और तीरंदाजी को प्रारंभिक खेल कार्यक्रम सूची से बाहर कर दिया है. इससे खिलाड़ियाें का मनोबल कमजोर हुआ है. साथ ही संबंधित खेलों के प्रशिक्षकों ने भी इस तरह के फैसले को खिलाड़ियों के लिए नुकसानदायक बताया है.

Trending news