Kurukshetra Crime: कुरुक्षेत्र से नाबालिग लड़की हुई किडनैप, दिल्ली के OYO से मिली तो MLA ने किया हंगाम
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2489105

Kurukshetra Crime: कुरुक्षेत्र से नाबालिग लड़की हुई किडनैप, दिल्ली के OYO से मिली तो MLA ने किया हंगाम

Kurukshetra Crime : पुलिस के मुतबिक सुबह लगभग 7 बजे कुरुक्षेत्र से कुछ लोग पुलिस स्टेशन मानसरोवर पार्क पहुंचे. उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र से एक 17 साल की लड़की को लड़के भगा ले गया है. उन्होंने आगे कहा है कि उन्हें लड़की के फोन की लोकेशन मिली.

Kurukshetra Crime: कुरुक्षेत्र से नाबालिग लड़की हुई किडनैप, दिल्ली के OYO से मिली तो MLA ने किया हंगाम

Kurukshetra Crime News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से अपहरण हूई 17 साल की लड़की दिल्ली के मानसरोवर पार्क थाना क्षेत्र के एक ओयो होटल से बरामद हूई. आरोप है कि एक लड़का उसका अपहरण कर उसे ओयो होटल ले आया था. जो मौके से भागने में कामयाब हो गया. इस घटना के विरोध में स्थानीय विधायक जितेंद्र महाजन ने ओयो होटल के सामने प्रदर्शन किया.

पुलिस के मुतबिक सुबह लगभग 7 बजे कुरुक्षेत्र से कुछ लोग पुलिस स्टेशन मानसरोवर पार्क पहुंचे. उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र से एक 17 साल की लड़की को लड़के भगा ले गया है. उन्होंने आगे कहा है कि उन्हें लड़की के फोन की लोकेशन मिली, जिसके अनुसार वह पुलिस स्टेशन मानसरोवर पार्क के क्षेत्र में मौजूद थी. सूचना प्राप्त होने पर पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत शिकायत ली और मानसरोवर पार्क के क्षेत्र में स्थित सभी होटलों में छानबीन की. जांच के जिसके बाद लग्जरी पैराडाइज ओयो होटल से लड़की को बरामद कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है, घटनास्थल से लड़का भाग गया, जिसकी तलाश भी की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: गुलमर्ग में आतंकी हमले में शहीद हुआ हरियाणा का जवान, 4 साल की बेटी नेदी मुखाग्नि

इस घटना के विरोध में स्थानीय भाजपा विद्यायक जितेंद्र महाजन ने होटल के सामने धरना प्रदर्शन किया. उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में रहने वाले उनके एक जानकारी की बेटी का अपहरण हो गया था, कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा निकाले गए लोकेशन से पता चला कि लड़की मानसरोवर पार्क थाना क्षेत्र के पैराडाइज होटल में एक लड़के के साथ रुकी है. वह जब होटल पहुंचे तो होटल के स्टाफ ने उनके साथ बदतमीजी की. उन्हें लड़की से मिलने के लिए नहीं दिया और लड़के को भगा दिया. 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है. जितेंद्र महाजन महाजन का आरोप है कि क्षेत्र में नियम की धज्जियां उड़ाकर जगह-जगह ओयो होटल खोले गए हैं, जिसमें वेश्यावृत्ति समेत अवैध धंधे होते हैं. लेकिन प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं करता. महाजन ने मांग किया कि सभी ओयो होटल की जांच की जाए. 

Input:  Raj Kumar Bhati

Trending news