Kurukshetra News: 18 विभागों के जेई और SDO हड़ताल पर गए, लोग बोले- अब हमें बाढ़ से कौन बचाएगा
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1797921

Kurukshetra News: 18 विभागों के जेई और SDO हड़ताल पर गए, लोग बोले- अब हमें बाढ़ से कौन बचाएगा

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के 18 विभागों के 170 से अधिक JE और SDO हड़ताल पर चले गए हैं. उनका कहना है कि हमने अपनी जान पर खेलकर बाढ़ से लोगों की जान बचाई. सराकर हमें ही अनदेखा कर रही है.

 

Kurukshetra News: 18 विभागों के जेई और SDO हड़ताल पर गए, लोग बोले- अब हमें बाढ़ से कौन बचाएगा

Kurukshetra News: हरियाणा में एक तरफ बाढ़ का खतरा फिर से मंडरा रहा है. वहीं दूसरी तरफ कुरुक्षेत्र में लगभग 18 विभागों के 170 से अधिक जेई और एसडीओ अपनी मांगों को लेकर 2 दिन की सांकेतिक हड़ताल पर चले गए हैं. विभिन्न विभागों के जेई और एसडीओ अपने पे ग्रेड, प्रमोशन, एसीपी को लेकर दो दिन काम नहीं करेंगे. वहीं ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि जेई और एसडीओ हड़ताल पर रहेंगे तो बाढ़ के आने वाले संकट से अब बचाएगा कौन?

ये भी पढ़ें: Delhi News: भारी बारिश के कारण लगातार बढ़ा रहा यमुना नदी का जलस्तर, लोगों को सता रहा बाढ़ का खतरा

 

2 दिन की हड़ताल पर जेई और SDO
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भारी बारिश और ड्रेन टूटने के कारण आई बाढ़ के दौरान लोगों को बचाने और राहत पहुंचाने की मुहिम में जुटे सभी विभागों के जेई और एसडीओ अब अपनी मांगों को लेकर 2 दिनों की हड़ताल पर हैं. अब आमजन को चिंता सताने लगी है कि अगर कुरुक्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति पैदा होती है तो कुरुक्षेत्र को डूबने से कौन बचाएगा.

सरकार कर रही मांगों को अनदेखा
डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रधान इंजीनियर सौरव राणा और उपप्रधान अमन शर्मा ने बताया आज कुरुक्षेत्र में लगभग 18 विभागों के 170 से अधिक जेई और एसडीओ अपनी मांगों को लेकर 2 दिन की हड़ताल पर हैं. अगर उनकी मांगे नहीं पूरी हुई तो यह हड़ताल आगे भी बढ़ाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में वर्षा के कारण पैदा हुए बाढ़ जैसे हालातों में सभी विभागों के जेई और एसडीओ ने दिन रात कड़ी मेहनत करते हुए अपनी जान की भी परवाह न करते हुए अपनी ड्यूटी और अपने फर्ज को निभाया. बावजूद इसके प्रदेश सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है.

SDO और जेई के हड़ताल पर जाने से लोगों को बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. उनका मानना है कि ये लोग हड़ताल पर चले गए तो हमें बाढ़ से कौन बचाएगा. ऐसे तो पूरा कुरुक्षेत्र बाढ़ में डूब जाएगा.

Input: Darshan Kait

Trending news