Haryana Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में 7 बजे 63.2% हुआ मतदान, जानें कहां कितनी फिसदी हुई वोटिंग
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2262306

Haryana Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में 7 बजे 63.2% हुआ मतदान, जानें कहां कितनी फिसदी हुई वोटिंग

बादशाहपुर विधानसभा से विधायक राकेश दौलताबाद का निधन. मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. विधायक को सुबह घर पर करीब 10.30 बजे हार्ट अटैक आया था. उन्हें गंभीर हालत में गुरूग्राम के पालम विहार के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया था. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Haryana Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में 7 बजे 63.2% हुआ मतदान, जानें कहां कितनी फिसदी हुई वोटिंग
LIVE Blog

Badshahpur MLA Death: बादशाहपुर विधानसभा से विधायक राकेश दौलताबाद का निधन. मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. विधायक को सुबह घर पर करीब 10.30 बजे हार्ट अटैक आया था. उन्हें गंभीर हालत में गुरूग्राम के पालम विहार के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया था. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

25 May 2024
20:24 PM

Lok Sabha 6th Phase Voting: आम चुनाव 2024 के छठे चरण में 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 58 संसदीय क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान, शाम 7:45 बजे तक 59.06% मतदान हुआ

18:57 PM

Haryana Voting Percentage till 7 pm: हरियाणा में शाम 7 बजे तक 63.2% हुआ मतदान
अंबाला- 66.3% 
भिवानी-महेंद्रगढ़- 64.9% 
फरीदाबाद- 58.37% 
गुरुग्राम- 59.5% 
हिसार- 63.7% 
करनाल- 62.6% 
कुरूक्षेत्र- 65.8% 
रोहतक- 63.6% 
सिरसा- 67.8% 
सोनीपत- 61.4 %

18:40 PM
Harayan Voting: चरखी दादरी चरखी दादरी जिला में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, कुछ स्थानों पर पोलिंग बूथ गेट बंद किया 
-बाढ़डा 62.7%, दादरी 58.3%, भिवानी-महेंद्रगढ़- 61%
18:38 PM
Rakesh Daultabad Death: राजकीय सम्मान के साथ विधायक राकेश दौलताबाद का किया गया अंतिम संस्कार 
हजारों नम आंखों ने विधायक राकेश दौलताबाद को अंतिम विदाई दी गई. राजकीय सम्मान के साथ किया गया विधायक का अंतिम संस्कार किया गया. हरियाणा सरकार की ओर से डीसीपी विरेंद्र विज व एसडीएम दर्शन यादव ने पुष्प चक्र अर्पित किया. विधायक सत्यप्रकाश जरावता, बलराज कुंडू व नैनपाल सिंह रावत उपस्थित रहे.
18:36 PM

Haryana Voting Percentage till 6 pm: हरियाणा में शाम 6 बजे तक 59.4%हुआ मतदान
अंबाला- 62.3% 
भिवानी/महेंद्रगढ़- 60.3% 
फरीदाबाद- 55.5% 
गुरुग्राम- 57% 
हिसार- 59% 
करनाल- 59.1% 
कुरूक्षेत्र- 62% 
रोहतक- 60.2% 
सिरसा- 63.0% 
सोनीपत- 59.4%

18:34 PM

Haryana Voting Percentage till 6 pm: हरियाणा में शाम 6 बजे तक 59.4% हुआ मतदान

17:37 PM

Haryana By Election Voting Percentage till 5 pm: करनाल उपचुनाव के लिए 51% हुआ मतदान

 

17:36 PM

Haryana Voting Percentage till 5 pm: हरियाणा में शाम 5 बजे तक 55% हुआ मतदान
-अंबाला और सिरसा दोनों में समान 57.2% हुआ मतदान
-फरीदबाद में 49.8% हुआ मतदान
-कुरुक्षेत्र 56.5% 
-भिवानी महेंद्रगढ़ सीट 55.2%
-रोहतक में 52.8% 
-सोनीपत में 51.8% 
-हिसार में 53% 
-गुरुग्राम में 51.1%  
-करनाल में 53.2% 

 

16:54 PM

Gurugram Lok Sabha Election: पोलिंग बूथों का निरिक्षण करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर 
गुड़गांव लोकसभा से कांग्रेस  प्रत्याशी राज बब्बर नूंह पहुंचे. इस दौरान राज बब्बर ने नूंह शहर के बूथों का निरिक्षण किया और लोगों से मिल उनका हाल-चाल पूछा.

16:33 PM

Haryana Lok Sabha Election: दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने परिवार समेत किया मतदान

16:12 PM

Haryana Lok Sabha Election: हरियाणा में तीन बजे तक 46.26% हुआ मतदान 

15:52 PM

Karnal By-Election Voting Perventage: करनाल उपचुनाव के लिए 39.6 फीसदी हुआ मतदान

15:52 PM

Haryana Voting Percentage till 3 pm: हरियाणा में  3 बजे तक कुल करीब 45% हुआ मतदान
-अंबाला 47.4% 
-कुरुक्षेत्र 47.2%
-फरीदबाद 39.5% 
-भिवानी महेंद्रगढ़ 47% 
-सिरसा 47%
-रोहतक 43.5% 
-सोनीपत में 42.7% 
-हिसार में 44.9%
-गुरुग्राम 41.8% 
-करनाल 43.1%

14:29 PM

Haryana Lok Sabha Elections sixth phase voting LIVE: हरियाणा में दोपहर 2 बजे तक करीब 41 फीसदी हुआ मतदान

कुरुक्षेत्र- 43.4%

फरीदबाद- 36.9%

भिवानी-महेंद्रगढ़- 43.3%

सिरसा- 42.6%

रोहतक- 41.8%

सोनीपत- 39.7%

हिसार- 41.2%

गुरुग्राम- 38.3% 

करनाल- 39.9%

अंबाला- 42.4%

करनाल उपचुनाव- 34.6%

 

 

14:24 PM

Gurugram News:कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने बादशाहपुर विधानसभा से विधायक राकेश दौलताबाद के निधन पर जताया दुख

 

14:07 PM

हरियाणा के इन शहरों में हुई इतनी वोटिंग
हरियाणा में दोपहर 1 बजे तक संपूर्ण हरियाणा में- 36.48%, अंबाला में- 38.12%, भिवानी/महेंद्रगढ़ में- 38.37%, फरीदाबाद में - 33.92%, गुरुग्राम में- 30.59%, हिसार में- 34.99%, करनाल में- 35.69% , कुरूक्षेत्र में- 40.06%, रोहतक में- 38.15%, सिरसा में- 40.84%​​, सोनीपत में- 37.07% वोटिंग हुई.

 

13:45 PM

Delhi Lok Sabha Election LIVE: दोपहर एक बजे तक हरियाणा में 36.48% हुआ मतदान.

13:24 PM

Badsahpur Mla Death: गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा के विधायक राकेश दौलताबाद का निधन

Badshahpur MLA Death: बादशाहपुर विधानसभा से विधायक राकेश दौलताबाद का निधन. मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. विधायक को सुबह घर पर करीब 10.30 बजे हार्ट अटैक आया था. उन्हें गंभीर हालत में गुरूग्राम के पालम विहार के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया था. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

13:06 PM

Karnal News: CM नायब सिंह सैनी ने की मतदाताओं से वोट डालने की अपील 

 

12:51 PM

Yamuna Nagar Lok Sabha Elections 2024: भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी
यमुनानगर की रामपुरा कॉलोनी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बूथ नंबर 50 पर तीखी कहासुनी हो गई. इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

 

12:38 PM

Ambala Lok Sabha Elections 2024: पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने किया मतदान

 

12:25 PM

Jhajjar Elections 2024: रोहतक लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा का दावा, सभी 10 सीटों पर जीतेगी BJP

 

12:20 PM

Rohtak Lok Sabha Elections: रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी ने बताया हरियाणा के चुनावी मुद्दे

 

12:15 PM

Rohtak Lok Sabha Elections sixth phase voting: रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा की मां आशा हुड्डा ने किया बेटे की जीत का दावा

 

12:02 PM

Rohtak Lok Sabha Elections sixth phase voting: रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया मतदान

11:58 AM

Rohtak Lok Sabha Elections sixth phase voting: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने किया मतदान

 

11:44 AM

Kaithal Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किया मतदान

 

11:43 AM

Lok Sabha Elections sixth phase voting: हरियाणा में सुबह 11 बजे तक हुआ 22.09%  मतदान
अंबाला- 22.30% 
भिवानी/महेन्द्रगढ़ - 24.32% 
फरीदाबाद - 19.55% 
गुरूग्राम - 17.42% 
हिसार - 22.18% 
करनाल - 22.04% 
कुरूक्षेत्र - 26.10% 
रोहतक - 22.15% 
सिरसा - 24.71% 
सोनीपत - 22.88% 

 

11:30 AM

Lok Sabha Elections sixth phase voting: हरियाणा में सुबह 11:20 बजे तक 22.6 प्रतिशत मतदान
हरियाणा में सुबह 11:20 बजे तक 22.6 प्रतिशत मतदान हुआ है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल खुद CCTV के माध्यम से कंट्रोल रूम से मतदान केंद्रों पर नजर रख रहे हैं. प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है. अब तक कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट में सबसे ज्यादा 26.7 प्रतिशत मतदान हुआ है.

 

11:22 AM

Delhi Lok Sabha Chunav 2024: AAP सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने डाला वोट
आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने परिवार सहित लाइन में लगकर डाला वोट. रोहतक में गवर्नमेंट हाई स्कूल सुखपुरा के बूथ नंबर 20 पर डाला वोट. इसके साथ ही अनुराग ढांडा ने सभी हरियाणावासियों से वोट डालने की अपील की. 

 

11:17 AM

Panchkula Lok Sabha Elections 2024: सुबह 11.10  बजे तक पंचकूला में 19.08 फीसदी मतदान

 

11:13 AM

Lok Sabha Polls 2024: परिवहन मंत्री असीम गोयल ने किया मतदान
परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अपने पैतृक गांव नन्यौला में मतदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि400 पार नारा नहीं संकल्प है. पहली बार सिर्फ भाजपा को 350 से ज्यादा सीट मिलेंगी, वहीं हरियाणा में क्लीन स्वीप करेंगे.

 

11:04 AM

Kurukshetra Lok Sabha Election 2024: कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक हुआ 19.4 फीसदी मतदान

10:41 AM

Rohtak Lok Sabha  Elections 2024:रोहतक BJP प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा ने किया मतदान
रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा ने परिवार सहित मतदान किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील भी की. 

 

10:26 AM

Kurukshetra Lok Sabha Election 2024: कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर सुबह 10 बजे तक हुआ 14 फीसदी मतदान

10:20 AM

Rohtak Lok Sabha Chunav: रोहतक के मोखरा में बूथ नंबर 180 पर अब तक नहीं शुरू हुआ मतदान
रोहतक के गांव मोखरा में बूथ नंबर 180 महम हल्के में ईवीएम खराब होने के कारण अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है. बूथ 84 महम महाजन चौपाल और सांपला बूथ 210 पर ईवीएम नही चलने से एक घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ है. रोहतक के महम कस्बे के महाजन धर्मशाला में स्थित मतदान केंद्र 84 पर पिछले डेढ़ घंटे से मतदान बंद होने की वजह से लोगों में रोष का माहौल है.

 

10:03 AM

Haryana Lok Sabha Chunav Phase 6: कोच महावीर सिंह फोगाट और पूर्व रेसलर बबीता फोगाट ने किया मतदान

 

09:49 AM

Haryana Lok Sabha Chunav Phase 6: हरियाणा में कुल वोटिंग प्रतिशत - 8.31% 
अंबाला - 6.92% 
भिवानी/महेंद्रगढ़ - 10.26% 
फरीदाबाद - 5.46% 
गुरुग्राम - 6.20% 
हिसार - 7.44% 
करनाल - 9.29% 
कुरूक्षेत्र - 9.92% 
रोहतक - 10.22% 
सिरसा - 9.81% 
सोनीपत - 9.33% 

 

09:38 AM

Gurugram Election 2024: राहुल फाजिलपुरिया ने मतदान केंद्र में लगाया पौधा
जेजेपी प्रत्याशी राहुल फाजिलपुरिया ने मतदान करने से पहले मतदान केंद्र परिसर में लगाया पौधा. साथ ही लोगों से की ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील.

 

09:30 AM

Kurukshetra Lok Sabha Election 2024: कुरूक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल और उनकी पत्नी शालू जिंदल वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं

 

09:21 AM

Hisar Lok Sabha  Elections 2024: जेजेपी नेता अजय चौटाला और हिसार लोकसभा सीट से उम्मीदवार नैना सिंह चौटाला ने किया मतदान

 

09:14 AM

Kurukshetra Elections 2024: कुरूक्षेत्र से इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला ने BJP और कांग्रेस पर उठाए सवाल

 

09:08 AM

Sirsa Lok Sabha Elections 2024: भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

 

09:00 AM

Lok Sabha Polls 2024: पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा ने हिसार के सीएवी हाई स्कूल में बने बूथ पर किया मतदान

fallback

 

08:56 AM

Lok Sabha Chunav 2024: यमुनानगर जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में  कृषि मंत्री चौधरी कंवर पाल गुर्जर ने डाला वोट

fallback

 

08:41 AM

Ambala Lok Sabha Elections 2024: अंबाला में बनाए गए पिंक पोलिंग बूथ

fallback

 

08:32 AM

Gurugram Lok Sabha Election LIVE: गुरुग्राम में युवा पायलट ने की लोगों से मतदान की अपील

 

08:18 AM

Kurukshetra Lok Sabha Elections 2024: कुरूक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने सिद्धेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना 

 

08:16 AM

Lok Sabha Chunav 2024: पंचकूला के सेक्टर 8 मतदान केंद्र में हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चौ चंद्रमोहन ने परिवार के साथ डाला वोट

fallback

 

08:01 AM

Kaithal Lok Sabha Chunav 2024: मतदान केंद्र में उमड़ी भीड़

fallback

 

07:59 AM

Sirsa News: जेजेपी नेता और हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया मतदान

 

07:41 AM

Lok Sabha Elections 2024: वोट डालने पर मिलेगा 5 हजार रुपये जीतने का मौका
मतदाताओं को वोटिंग के प्रति जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग ने खास मुहिम शुरू की है. इसके तहत एक QR कोड जारी किया गया हैं, इसे स्कैन करके आपको वोट डालने का निशान दिखाते हुए आपको एक सेल्फी अपलोड करनी होगी. इसके आपको 5 हजार रुपये तक लकी ड्रा जीतने का मौका मिलेगा.

 

07:36 AM

Ambala Lok Sabha Elections 2024: अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने माता मनसा देवी के दरबार में माथा टेका

fallback

 

07:34 AM

Rohtak Lok Sabha Elections 2024 voting: रोहतक में 1,884 बूथों पर वोटिंग
रोहतक में आज 1,884 बूथों पर वोटिंग होगी, जिसमें 18.89 लाख वोटर मतदान करेंगे. वोटिंग के लिए 1884 बूथ बनाए गए हैं. सामान्य केंद्र पर 2, क्रिटिकल पर हथियार सहित 4 जवान तैनात किए गए हैं. 

 

07:26 AM

Ambala Lok Sabha Elections 2024 voting: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने पैतृक गांव मिर्ज़ापुर, नारायणगढ़ में डाला वोट

 

07:21 AM

Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने पैतृक गांव मिर्ज़ापुर, नारायणगढ़ में एक गुरुद्वारे में की प्रार्थना

 

 

07:18 AM

Lok Sabha Elections 2024: PM मोदी ने देशवासियों से की वोट डालने की अपील

 

07:15 AM

Haryana Election 2024: पूर्व CM मनोहर लाल ने किया मतदान

 

07:14 AM

Rohtak Lok Sabha Chunav live: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूरे परिवार के साथ 10 बजे पहुंचेंगे मतदान केंद्र
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रोहतक लोकसभा से प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा आज 10 बजे अपने पैतृक गांव सांघी में पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचेंगे.

 

07:10 AM

Karnal Lok Sabha Chunav live: मतदान केंद्र पहुंचे पूर्व CM मनोहर लाल
करनाल में मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल.

 

07:00 AM

Lok Sabha Elections sixth phase voting: हरियाणा में शुरू हुई वोटिंग

 

06:41 AM

Haryana Lok Sabha Chunav live: हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या

1. रोहतक- 19,13,628

2. भिवानी महेंद्रगढ़- 18,21,764

3. गुरुग्राम- 25,84,982

4. फरीदाबाद- 24,36,637

5. सोनीपत- 2,23,032

6. सिरसा- 19,41,319

7. हिसार- 17,99,539

8. अंबाला- 20,03,510

9. कुरुक्षेत्र- 17,99,822

10. करनाल- 21,09,702

06:20 AM

Haryana Lok Sabha Chunav 2024: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों से INDIA गठबंधन उम्मीदवार
1. अंबाला- वरुण मुलाना 
2. कुरुक्षेत्र- सुशील गुप्ता 
3. करनाल-सतपाल ब्रह्मचारी 
5. रोहतक- दीपेंद्र हुड्डा
6. फरीदाबाद- चौधरी महेंद्र प्रताप 
7. गुरुग्राम- राज बब्बर
8. भिवानी-महेन्द्रगढ़- राव दान सिंह 
9. सिरसा- कुमारी सैलजा
10.हिसार- जय प्रकाश

 

06:08 AM
Haryana Lok Sabha Chunav Phase 6: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों से BJP उम्मीदवार
बंतो कटारिया- अंबाला
चौधरी धर्मबीर सिंह- भिवानी-महेंद्रगढ़
कृष्ण पाल गुर्जर- फरीदाबाद
राव इंद्रजीत सिंह यादव - गुरुग्राम
रणजीत चौटाला- हिसार
मनोहर लाल खट्टर- करनाल
नवीन जिंदल- कुरुक्षेत्र
डॉ. अरविंद कुमार शर्मा- रोहतक
अशोक तंवर- सिरसा
मोहल लाल बडोली- सोनीपत
05:57 AM

Haryana Lok Sabha Chunav live: हरियाणा में कुल मतदाता-  2,01, 87,911 
पुरुष मतदाता- 1,07,58,603, महिला मतदाता- 94,28,841, ट्रांसजेंडर मतदाता- 467

 

Trending news