Modi Cabinet 3.0: मोदी कैबिनेट 3.0 में किसे मिला कौन-सा विभाग? जानें हरियाणा दिल्ली के खाते में आया कौन सा मंत्रालय
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2287951

Modi Cabinet 3.0: मोदी कैबिनेट 3.0 में किसे मिला कौन-सा विभाग? जानें हरियाणा दिल्ली के खाते में आया कौन सा मंत्रालय

Modi Cabinet 3.0: मोदी सरकार 3.0 में विभागों के बंटवारे की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. मुख्य विभागों में किसी तरह की कोई बदलाव नहीं किया गया है. साथ ही हरियाणा और दिल्ली के खाते में भी मंत्रालय आए हैं. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आवास, शहरी मामलों के मंत्री और ऊर्जा मंत्री में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

Modi Cabinet 3.0: मोदी कैबिनेट 3.0 में किसे मिला कौन-सा विभाग? जानें हरियाणा दिल्ली के खाते में आया कौन सा मंत्रालय

Modi Cabinet 3.0: मोदी 3.0 के गठन के 24 घंटे के अंदर ही विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. CCS मंत्रालयों में किसी प्रकार का कोई फेरबदल नहीं किया गया है. मोदी 3.0 में अमित शाह गृहमंत्री, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी परिवहन मंत्री, एस जयशंकर विदेश मंत्री, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री और धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री रहेंगे. वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आवासीय और शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है.

जानें हरियाणा और दिल्ली को मिला कौन सा मंत्रालय
वहीं, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री तो अश्विनी वैष्णव को  रेल मंत्री और IB मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम से सांसद  राव इंद्रजीत सिंह को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार). दूसरी ओर पूर्वी दिल्ली से सासंद हर्ष मल्होत्रा को परिवहन विभाग में राज्यमंत्री बनाया गया है.

यहां देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट

कैबिनेट मंत्री

मंत्री मंत्रालय
श्री राज नाथ सिंह रक्षा मंत्री
श्री अमित शाह गृह राज्य मंत्री और सहकारिता मंत्री
श्री नितिन जयराम गड़करी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री
श्री जगत प्रकाश नड्डा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्री
श्री शिवराज सिंह चौहान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री
श्रीमती निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री
डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर विदेश मंत्री
श्री मनोहर लाल आवास, शहरी मामलों के मंत्री और ऊर्जा मंत्री
श्री एच. डी. कुमारस्वामी भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्री
श्री पीयूष गोयल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री
श्री धर्मेन्द्र प्रधान शिक्षा मंत्री
श्री जीतन राम मांझी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री
श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह पंचायती राज मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री
श्री सर्बानंद सोनोवाल बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री
डॉ वीरेंद्र कुमार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
श्री किंजरापु राममोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्री
श्री प्रल्हाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
श्री जुएल ओराम जनजातीय मामलों के मंत्री
श्री गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्री
श्री अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
श्री ज्‍योतिरादित्‍य एम.सिंधिया संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री
श्री भूपेन्द्र यादव पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री
श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत संस्कृति मंत्री एवं पर्यटन मंत्री
श्रीमती अन्नपूर्णा देवी महिला एवं बाल विकास मंत्री
श्री किरण रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री
श्री हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री
डॉ. मनसुख मंडाविया श्रम और रोजगार मंत्री एवं युवा मामले और खेल मंत्री
श्री जी किशन रेड्डी कोयला मंत्री एवं खान मंत्री
श्री चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
श्री सी आर पाटिल जल शक्ति मंत्री

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रालय
राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार),
योजना मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय
डॉ.जितेंद्र सिंह विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार),
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार),
प्रधान मंत्री कार्यालय,
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय,
परमाणु ऊर्जा विभाग और
अंतरिक्ष विभाग
श्री अर्जुन राम मेघवाल कानून और न्याय मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) एंव
संसदीय कार्य मंत्रालय
श्री जाधव प्रतापराव गणपतराव आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) एंव
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
श्री जयन्त चौधरी कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) एंव
शिक्षा मंत्रालय

राज्यमंत्री

राज्यमंत्री मंत्रालय
श्री जितिन प्रसाद वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री श्रीपाद येसो नाइक विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री और
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री कृष्ण पाल सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री रामदास अठावले सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री रामनाथ ठाकुर कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री नित्यानंद राय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्रीमती अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री और
रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री वी. सोमन्ना जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री और
रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री.
डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री और
संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री.
प्रो. एस. पी. सिंह बघेल मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री और
पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री.
सुश्री शोभा करंदलाजे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री और
श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री कीर्तिवर्धन सिंह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री और
विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री बी.एल.वर्मा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री और
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री शांतनु ठाकुर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री सुरेश गोपी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री और
पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री.
डॉ. एल. मुरुगन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री और
संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री अजय टम्टा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री बंदी संजय कुमार गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री कमलेश पासवान ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री भागीरथ चौधरी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री सतीश चन्द्र दुबे कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री और
खान मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री संजय सेठ रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री रवनीत सिंह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और
रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री दुर्गादास उइके जनजातीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्रीमती रक्षा निखिल खडसे युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री सुकांत मजूमदार शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री और
पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्रीमती सवित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री तोखन साहू आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री राज भूषण चौधरी जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और
इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री हर्ष मल्होत्रा कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री मुरलीधर मोहोल सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री और
नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री जॉर्ज कुरियन अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री और
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री.
श्री पबित्रा मार्गेरिटा विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और
कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री.

Trending news