Sonipat assembly election 2024 result Live: सोनीपत की 6 विधानसभा सीटों पर कौन होगा विजयी, चुनाव परिणाम कुछ ही घंटों में
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2463556

Sonipat assembly election 2024 result Live: सोनीपत की 6 विधानसभा सीटों पर कौन होगा विजयी, चुनाव परिणाम कुछ ही घंटों में

हरियाणा के सोनीपत में विधानसभा की छह सीट- गोहाना, गन्नौर, बरोदा, राई, सोनीपत और खरखौदा आती हैं.

Sonipat assembly election 2024 result Live: सोनीपत की 6 विधानसभा सीटों पर कौन होगा विजयी, चुनाव परिणाम कुछ ही घंटों में

Sonipat Assembly Election Result 2024 Today: हरियाणा के सोनीपत में विधानसभा की छह सीट- गोहाना, गन्नौर, बरोदा, राई, सोनीपत और खरखौदा आती हैं. इन सीटों पर खड़े किस उम्मीदवार पर मतदाता मेहरबान हुए, ये कुछ ही घंटों में स्पष्ट हो जाएगा. 

सोनीपत विधानसभा सीट रिजल्ट (Sonipat Assembly Election Result 2024)

पार्टी     प्रत्याशी          रिजल्ट कुल वोट

बीजेपी    निखिल मदान

कांग्रेस  सुरेंद्र पंवार

AAP  देवेंद्र गौतम 

सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में 2,51,693 मतदाता हैं. साल 2014 के चुनाव में इस सीट से बीजेपी की कविता जैन ने जीत हासिल की थी. 2019 के चुनाव में कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार विजयी हुए. 

गोहाना विधानसभा सीट रिजल्ट (Gohana Assembly Election Result 2024)

पार्टी     प्रत्याशी          रिजल्ट     कुल वोट

बीजेपी  अरविंद शर्मा 

कांग्रेस  जगबीर सिंह मलिक 

AAP    शिव कुमार रंगीला 

गोहाना विधानसभा सीट में कुल 1 लाख,  96 हजार, 559 मतदाता हैं. साल 2009, 2014 और 2019 तीनों बार के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के जगबीर सिंह मलिक ने जीत हासिल की है. बीजेपी ने जगबीर सिंह के विजय रथ को रोकने के लिए अरविंद शर्मा को मैदान में उतारा है.

गन्नौर विधानसभा सीट रिजल्ट (Ganaur Assembly Election Result 2024)

पार्टी     प्रत्याशी          रिजल्ट कुल वोट

बीजेपी   देवेंद्र कौशिक

कांग्रेस    कुलदीप शर्मा 

AAP      सरोज बाला 

इस सीट पर कुल 1 लाख, 95 हजार, 349 मतदाता हैं. 2014 के विधानसभा चुनाव में गन्नौर से कांग्रेस के कुलदीप शर्मा ने जीत हासिल की. वहीं साल 2019 के चुनाव में इस सीट से बीजेपी की निर्मल रानी विधायक बनीं.  

बरोदा विधानसभा सीट रिजल्ट (Baroda Assembly Election Result 2024)

पार्टी     प्रत्याशी          रिजल्ट कुल वोट

बीजेपी  प्रदीप सांगवान 

कांग्रेस  इंदुराज नरवाल 

AAP  संदीप मलिक 

बरोदा विधानसभा सीट में कुल 1 लाख, 90 हजार, 792 मतदाता हैं. इस सीट से साल 2014 और 2019 दोनों चुनावों में कांग्रेस के कृष्ण हुड्डा ने जीत दर्ज की. 

राई विधानसभा सीट रिजल्ट (Rai Assembly Election Result 2024)

पार्टी     प्रत्याशी          रिजल्ट कुल वोट

बीजेपी कृष्णा गहलावत  

कांग्रेस  जय भगवान आंतिल

AAP   राजेंद्र सरोहा 

जेजेपी  बिजेंद्र 

राई विधानसभा सीट में कुल 2 लाख, 410 मतदाता हैं. साल 2014 के चुनाव में राई विधानसभा सीट से कांग्रेस के जय तीरथ दहिया को 36,703 वोट मिले थे. 2019 के चुनाव में इस सीट से वर्तमान हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने जीत दर्ज की.  

खरखौदा विधानसभा सीट रिजल्ट (Kharkhauda Assembly Election Result 2024)

पार्टी     प्रत्याशी          रिजल्ट कुल वोट

बीजेपी  पवन खरखौदा 

कांग्रेस  जयवीर सिंह 

AAP  मनजीत फरमाणा 

खरखौदा विधानसभा सीट में कुल 1 लाख, 78 हजार, 316 मतदाता हैं. साल 2014 और 2019 के चुनाव में इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर सिंह ने जीत हासिल की. कांग्रेस ने तीसरी बार भी इस सीट से जयवीर सिंह पर भरोसा जताया है.