Noida News: नोएडा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों का तबादला
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2301458

Noida News: नोएडा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों का तबादला

Noida News: पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से 13 पुलिस निरीक्षको का तबादला किया गया है. इसमें 7 थाना प्रभारी बदले गए हैं. 

Noida News: नोएडा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों का तबादला

Noida News: देशभर में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बड़े प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहे हैं. उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी कानून व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से 13 पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया गया है, इसमें 7 थाना प्रभारी बदले गए हैं. 

ये भी पढ़ें- Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इस दिन दे सकता है Delhi-NCR में दस्तक 

इस बारे में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से 13 पुलिस निरीक्षको का तबादला किया गया है. इसमें 7 थाना प्रभारी बदले गए हैं. 

1. थाना फेस-2 में तैनात निरीक्षक अमित कुमार भड़ाना को थाना फेस -वन का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. 
2. थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे को थाना सेक्टर 24 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. 
3. भूपेंद्र सिंह को थाना रबूपुरा से थाना सेक्टर 126 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. 
4. मनोज कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना सूरजपुर बनाया गया है. 
5. पुष्पराज सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना सूरजपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर 142, बनाया गया है. 
6. विजय कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर बनाया गया है. 
7. प्रमोद कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर 126 बनाया गया है. 
8. विवेक कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर 24 से आईटी सेल ग्रेटर नोएडा बनाया गया है. 
9. सर्वेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी डॉयल 112 बनाया गया है।
10. उमेश चंद्र नैथानी को निरीक्षक थाना साइबर सेल से प्रभारी आईजीआरएस सेल बनाया गया है. 
11. सरिता मलिक को थानाध्यक्ष थाना एक्सप्रेस-वे से प्रभारी मिडिएशन सेल महिला सुरक्षा सेक्टर 108 बनाया गया है. 
12. सुनील कुमार को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष एक्सप्रेस बनाया गया है. 
13. विनीत राणा थाना अध्यक्ष थाना सेक्टर 142 से सेंट्रल नोएडा जोन तैनात किया गया है. 

Input- Vijay Kumar

Trending news