Bhopal To Delhi Vande Bharat Train: खुशखबरी! अब 8 घंटे से भी कम समय में पहुंचेंगे दिल्ली से भोपाल
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1628567

Bhopal To Delhi Vande Bharat Train: खुशखबरी! अब 8 घंटे से भी कम समय में पहुंचेंगे दिल्ली से भोपाल

Bhopal To Delhi Vande Bharat Train: राजधानी दिल्ली से भोपाल जाने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है, PM मोदी 1 अप्रैल को भोपाल से दिल्ली के बीच मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं.

Bhopal To Delhi Vande Bharat Train: खुशखबरी! अब 8 घंटे से भी कम समय में पहुंचेंगे दिल्ली से भोपाल

Bhopal To Delhi Vande Bharat Train: साल 2019 से शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस लोगों को काफी पसंद आ रही है, यही वजह है कि देश के अलग-अलग राज्यों में इसका संचालन शुरू किया जा रहा है. इसी क्रम में जल्द ही राजधानी दिल्ली से मध्यप्रदेश में भी वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी. PM मोदी 1 अप्रैल को मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं.

रेल मंत्रालय की तरफ से फाइनल हुआ वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल
मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलेगी, जिसका शेड्यूल रेल मंत्रालय की तरफ से फाइनल कर दिया गया है. इसके साथ ही इस बारे में पश्चिम-मध्य रेल जोन और भोपाल मंडल के अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इससे पहले पहले वंदे भारत ट्रेन को दिल्ली से इंदौर के बीच चलाया जाना था, लेकिन अब इसे दिल्ली से भोपाल के बीच चलाया जाएगा. 

8 घंटे से भी कम समय में तय होगा भोपाल का सफर
वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद राजधानी दिल्ली से भोपाल तक 694 किलोमीटर का सफर 7 घंटे 50 मिनट में तय होगा. वहीं भोपाल से दिल्ली आने में 5 मिनट कम, 7 घंटे 45 मिनट का समय लगेगा. वंदे भारत शताब्दी एक्सप्रेस से लगभग सवा घंटे पहले यात्रियों को दिल्ली से भोपाल पहुंचा देगी.

दिल्ली से भोपाल के बीच 6 दिन संचालित होगी वंदे भारत ट्रेन 
मिली जानकारी के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन का संचालन हफ्ते में 6 दिन ही किया जाएगा. शनिवार के दिन इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा.

अब-तक 10 वंदे भारत ट्रेन का हो रहा संचालन
-देश की पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्‍ली से काशी के बीच. 
-दूसरी वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच.
-तीसरी वंदे भारत ट्रेन गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई.
-चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच. 
-पांचवीं वंदेभारत ट्रेन चेन्‍नई से मैसूर के बीच.
-छठवीं वंदेभारत ट्रेन नागपुर से बिलासपुर के बीच.
-सातवीं वंदेभारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच.
-आठवीं वंदेभारत ट्रेन सिकंदराबाद से विशाखपट्टनम के बीच.
-नौवीं वंदेभारत ट्रेन मुंबई से सोलापुर के बीच.
-दसवीं वंदेभारत ट्रेन मुंबई से शिरडी के बीच.

Trending news