Bhopal Lok Sabha Chunav Result: भोपाल में BJP को मिली 10वीं जीत, 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीते आलोक शर्मा
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2276483

Bhopal Lok Sabha Chunav Result: भोपाल में BJP को मिली 10वीं जीत, 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीते आलोक शर्मा

Bhopal Lok Sabha Chunav Result: भारतीय जनता पार्टी ने लगातार 10वीं बार भोपाल लोकसभा सीट जीती है. भाजपा के आलोक शर्मा ने कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव को हराया है.

Bhopal Lok Sabha Election Result

Bhopal Lok Sabha Election Result 2024 Live: भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा को 10वीं जीत मिली है. भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आलोक शर्मा ने 446544 वोटों से चुनाव जीता. कांग्रेस के एडवोकेट अरुण श्रीवास्तव की हार हुई. बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट की बात करें तो यह भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ है. बीजेपी ने अब यहां लगातार 10 चुनाव जीत लिए हैं. वहीं, कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है. इस बार यहां भाजपा ने सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काट आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया था. जबकि कांग्रेस ने अरुण श्रीवास्तव को मैदान में उतारा था. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को हराया था...

Jabalpur Lok Sabha Election Result 2024 Live: संस्कारधानी में BJP ने उतारा था नया प्रत्याशी, क्या रिजल्ट में आएगा कोई बदलाव?

Indore Lok Sabha Election Result: क्या BJP के गढ़ में होगा उलटफेर, अक्षय कांति के खेला से कहीं भारी न पड़ जाए नोटा



भोपाल उम्मीदवार सूची 2024

उम्मीदवार का नाम पार्टी/गठबंधन
अब्दुल ताहिर एडवोकेट बहुजन महा पार्टी
अरुण श्रीवास्तव कांग्रेस
अजय कुमार पाठक छत्रपति शिवाजी भारतीय गरीब पार्टी
अक्षय गोठी परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया
आलोक शर्मा BJP
अंकित राय निर्दलीय
बाबूलाल सेन मौलिक अधिकार पार्टी
बलराम सिंह तौमर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
भानु प्रताप सिंह BSP

 

पिछले कुछ चुनावों के नतीजे

2009 भोपाल चुनाव परिणाम

पार्टी उम्मीदवार वोट वोट%
BJP कैलाश चंद्र जोशी (विजेता) 3,35,678 50.95
कांग्रेस सुरेंद्र सिंह ठाकुर 2,70,521 41.06
BSP अशोक नारायण सिंह 18,649 2.83

2014 भोपाल चुनाव परिणाम

पार्टी उम्मीदवार वोट वोट%
BJP आलोक संजर (विजेता) 7,14,178 63.19
कांग्रेस पी.सी. शर्मा 3,43,482 30.39
AAP रचना ढींगरा 21,298 1.88

2019 भोपाल चुनाव परिणाम

पार्टी उम्मीदवार वोट वोट%
BJP साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (विजेता) 866,482 61.54
कांग्रेस दिग्विजय सिंह 5,01,660 35.63
BSP माधो सिंह अहिरवार 11,277 0.80

भोपाल के सांसदों की लिस्ट

चुनाव विजेता मुख्य प्रतिद्वंद्वी विजेता के वोट विजेता का वोट शेयर
1957 मैमूना सुल्तान (कांग्रेस) हरदयाल देवगन (HMS) 81,134 41%
1962 मैमूना सुल्तान (कांग्रेस) ओम प्रकाश (HMS) 83,204 37%
1967 जे.आर. जोशी (बीजेएस) मैमूना सुल्तान (कांग्रेस) 1,38,698 49%
1971 शंकर दयाल शर्मा (कांग्रेस) भानु प्रकाश सिंह (बीजेएस) 1,58,805 51%
1977 आरिफ बेग (बीएलडी) शंकर दयाल शर्मा (कांग्रेस) 2,31,023 63%
1980 शंकरदयाल शर्मा (कांग्रेस) आरिफ बेग (जेएनपी) 1,68,059 44%
1984 के.एन. प्रधान (कांग्रेस) लक्ष्मी नारायण शर्मा (BJP) 2,40,717 62%
1989 सुशील चंद्र वर्मा (BJP) के.एन. प्रचान (कांग्रेस) 2,81,169 46%
1991 सुशील चंद्र वर्मा (BJP) मंसूर अली खान पटोदी (कांग्रेस) 3,08,946 54%
1996 सुशील चंद्र वर्मा (BJP) कैलाश अग्निहोत्री (कांग्रेस) 3,53,427 49%
1998 सुशील चंद्र वर्मा (BJP) आरिफ बेग (कांग्रेस) 4,94,481 57%
1999 उमा भारती (BJP) सुरेश पचौरी (कांग्रेस) 5,37,905 55%
2004 कैलाश जोशी (BJP) साजिद अली (कांग्रेस) 5,61,563 65%
2009 कैलाश जोशी (BJP) सुरेंद्र सिंह ठाकुर (कांग्रेस) 3,35,678 51%
2014 आलोक संजर (BJP) पी सी शर्मा (कांग्रेस) 7,14,178 63%
2019 साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (BJP) दिग्विजय सिंह (कांग्रेस) 8,66,482 62%
2024 आलोक शर्मा(BJP) अरुण श्रीवास्तव (कांग्रेस) 981109  

Trending news