Khandwa Congress protest: खंडवा में कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने "गड्ढा गौरव यात्रा" निकाली, जिसमें उन्होंने सड़कों के गड्ढों में बेशर्म के पौधे रोपे और विकास की अर्थी निकाली. कांग्रेस ने नगर निगम पर भेदभाव और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, जिससे शहर की सड़कों की हालत खराब हो गई है. राठौड़ ने आरोप लगाया कि पहली बारिश में ही नई सड़कें उखड़ गईं, जो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं. इस यात्रा में कांग्रेस के सभी मोर्चा के सदस्यों ने हिस्सा लिया.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

जॉर्ज कुरियन को लेकर कांग्रेस ने BJP को घेरा, बोली- "दरी बिछाने वाले नेता बिछाते रह गए...


भारत बंद के समर्थन में भीम आर्मी की रैली में उपद्रव, जबरन दुकानें बंद कराने और तोड़फोड़ का आरोप


गड्ढा गौरव यात्रा: नगर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप
दरअसल, खंडवा में आज कांग्रेसियों ने गड्ढा गौरव यात्रा निकाली. यह यात्रा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में विपक्षी पार्षदों ने निकाली. इस यात्रा में कांग्रेस के सभी मोर्चा के सदस्यों ने हिस्सा लिया. कांग्रेसी कार्यकर्ता और पार्षद हाथ में तख्तियां लिए नारेबाजी करते हुए शहर में निकले. इन्होंने नगर निगम परिषद पर विभिन्न कार्यों में भेदभाव और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.


खंडवा की सड़कों की बदहाल स्थिति
खंडवा शहर की सभी सड़कों की हालत खराब है. कुछ महीने पहले ही शहर की सभी प्रमुख सड़कों का रिनोवेशन किया गया था, लेकिन पहली बारिश में ही ये सड़कें उखड़ गईं. शहर के लोग लगातार पानी, अतिक्रमण, और यातायात की समस्या से भी जूझ रहे हैं. इन्हीं बातों को लेकर नगर निगम में विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पार्षद और कार्यकर्ता लगातार विरोध प्रदर्शन करते आ रहे हैं.


गड्ढा गौरव यात्रा में अनोखा विरोध
आज नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता दीपक राठौड़ के नेतृत्व में तमाम पार्षद और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गड्ढा गौरव यात्रा निकाली और सड़कों के गड्ढों में बेशर्म के पौधे रोपे. यह कांग्रेसी पार्षद इन गड्ढों में चादर बिछाकर लेट गए और विकास कार्यों की अर्थी निकाली. नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौड़ ने बताया कि नगर निगम विकास के नाम पर काम करवाता है, लेकिन काम की गुणवत्ता उनके विकास कार्यों की पोल खोल देती है. उन्होंने नगर निगम परिषद पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए.


रिपोर्ट: प्रमोद सिन्हा (खंडवा)


मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!