क्या कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे दिग्विजय सिंह ? कल भरेंगे नामांकन
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1372573

क्या कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे दिग्विजय सिंह ? कल भरेंगे नामांकन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है. कल तो रेस में जो नाम सबसे आगे चल रहे थे, वह सभी नाम अब पीछे हो गए हैं. जबकि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का नाम अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे आ गया है. दिग्विजय सिंह कल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे 

 

क्या कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे दिग्विजय सिंह ? कल भरेंगे नामांकन

भोपाल। कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव (national president election in congress) की तारीख नजदीक आती जा रही है, लेकिन अब तक यह क्लीयर नहीं हो पाया है कि अध्यक्ष पद के लिए कौन नामांकन करेगा. अब तक सबसे आगे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम चल रहा था, लेकिन जिस तरह से राजस्थान (Rajasthan Political Crisis) में सियासी उठापठक हुई. उसके बाद गहलोत की दावेदारी कमजोर पड़ी है. वहीं अब इस रेस में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh)का नाम सबसे तेजी से आगे आया है. क्योंकि कल दिग्विजय सिंह को दिल्ली बुलावा आ गया. दिग्विजय सिंह कल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे. 

कल नामांकन करेंगे दिग्विजय सिंह 
बता दें कि दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे, लेकिन कल उन्हें दिल्ली बुलावा आया. जिससे इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते है. खास बात यह है कि दिग्विजय सिंह ने पहले भी खुद को इस अध्यक्ष की दौड़ में शामिल बताया था. उन्होंने कहा था कि जब कोई नामांकन नहीं करेगा तो वह अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे. लेकिन जिस तरह से राजस्थान में सियासी उठापटक हुई है. उससे इस बात की चर्चा तेज है कि अब कांग्रेस आलाकमान और गांधी परिवार भी दिग्विजय सिंह का समर्थन कर सकता है. 

दिग्विजय सिंह आज केरल से सीधे दिल्ली पहुंचें, जहां सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद वो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे. दरअसल, अशोक गहलोत के बाद दिग्विजय सिंह कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं. उनसे पहले कमलनाथ को भी दिल्ली बुलाया गया था, लेकिन कमलनाथ पहले ही यह बात स्पष्ट कर चुके हैं कि वह फिलहाल मध्य प्रदेश पर से ध्यान नहीं हटाना चाहते हैं. उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात करके भी यह बात स्पष्ट कर दिया था. ऐसे में दिग्विजय सिंह का नाम अब सबसे आगे हैं. 

शशि थरूर और दिग्विजय सिंह कर सकते हैं नामांकन 
बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह के अलावा केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते हैं. हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में अशोक गहलोत, कमलनाथ, मनीष तिवारी और पवन बसंल सहित कई नाम थे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अशोक गहलोत के नाम की थी और उनके अध्यक्ष बनने की संभावना भी सबसे ज्यादा थी. लेकिन जिस तरह से राजस्थान में सियासी ड्रामा हुआ उससे पूरे समीकरण बिगड़ गए. जिसके बाद अब  दिग्विजय सिंह को केरल से दिल्ली बुलाया गया है. सूत्रों के मुताबिक वे आज कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. 

अगर दिग्विजय सिंह नामांकन दाखिल करते हैं तो इस बात की चर्चा सबसे ज्यादा है कि वह बिना गांधी परिवार के समर्थन के बिना नामांकन नहीं कर सकते हैं. ऐसे में अगर दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ते हैं तो फिर उनके अध्यक्ष बनने की संभावनाएं भी प्रबल हो जाएगी.

Trending news