Most Hottest District of MP: साल 2026 का सबसे गर्म महीने कहा जाने वाला मई अब खत्म होने को है. लेकिन पूरे देश को भीषण गर्मी और सूरज की तपन से झुलसा रहा है. वहीं मध्य प्रदेश में भी लोगों का जीना मुहाल हो रखा है. मौसम विभाग से मिली जनकारी के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 42 डिग्री से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. आने वाले दिनों में किसी भी तरह की कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. आइए जानते हैं, कि मध्य प्रेदश के टॉप पांच जिले कौन-कौन से हैं, जो सबसे ज्यादा गर्म हैं.
MP Weather Update-मध्य प्रदेश में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है. प्रदेश के अधिकांश हिस्से में भीषण गर्मी का दौर जारी है. 15 मई को प्रदेश के 12 शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया, जिसमें खंडवा सबसे गर्म रहा. वहीं भोपाल में भीषण गर्मी के चलते सड़क का डामर तक पिघल गया. 16 मई को प्रदेश के 37 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है. आने वाले चार दिनों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. सागर में भी आज लू का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं जबलपुर में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है.
MP Weather: मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है. भयंकर गर्मी के बीच में मध्य प्रदेश के कई शहरों में बारिश हुई है, जिससे लोगों को राहत मिली है. लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा. क्योंकि दिन प्रतिदन प्रदेश के तापमान में वृद्धि हो रही है. आइए जानते हैं, कि इस सप्ताह मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है.
Maihar Weather Update: मैहर और अमरपाटन में अचानक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने भीषण गर्मी से राहत तो दी, लेकिन किसानों की कमर तोड़ दी है. खलिहानों में रखी गेहूं, चना और मसूर की फसलें भीगने से किसान बेहद परेशान हैं और फसलों के खराब होने की आशंका है.
MP Weather News-मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. प्रदेश के कुछ इलाकों में जहां लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं तो वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. मार्च के महीने में तीसरी बार मौसम में बड़ा बदलाव होगा. अब प्रदेश में तेज गर्मी की बजाय 3 दिन तक बारिश होगी. मौसम विभाग ने अगले तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं 26 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं.
MP Weather Update News-मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है. प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग समते प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में मौसम पूरी तरह से करवट ले चुका है. वर्तमान में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और आने वाले दो नए पश्चिमी विक्षोभों के कारण अंचल में गर्मी और बारिश के बीच लुका-छिपी का खेल जारी है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और इसका सीधा असर आम जनजीवन व कृषि पर पड़ सकता है.
MP Weather: मध्य प्रदेश में मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. मार्च महीने के पहले सप्ताह में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. लगातार बढ़ रहे तापमान के हिसाब से ऐसा लग रहा है, मानो जैसे नौतपा शुरू हो गए हों. हालात, ऐसे हो गए हैं कि दोपहर के समय में सड़कों पर चहल-पहल बिल्कुल भी न के बराबर हो गई है. लोग गर्मी से बचने के लिए बाहर मुंह ढककर घरों से बाहर निकल रहे हैं. आइए आपको बताते हैं, कि मध्य प्रदेश के किन-किन जिलों में कितना तापमान पहुंच गया है.
MP Weather Today-मध्यप्रदेश में इस साल मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को हैरान कर दिया है. मार्च के शुरुआती दिनों में ही प्रदेश में लोग अप्रैल जैसी झुलसा देने वाली गर्मी का अहसास कर रहे हैं. राज्य के कई हिस्सों में पारा 39 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. मालव-निमाड़ अंचल, जिसमें इंदौर और उज्जैन संभाग शामिल है, यहां पारा तेजी से बढ़ रहा है. राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से आ रही गर्म हवाओं ने प्रदेश के तापमान में अचानक उछाल ला दिया है. आने वाले दिनों में गर्मी का यह तीखापन और बढ़ने की संभावना है, जिससे मार्च के महीने में ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है. रंगपंचमी के दिन भी प्रदेश में भीषण गर्मी देखने को मिल सकती है.
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं. मौसम विभाग ने बताया कि एमपी के तापमान में 3 डिग्री तक उछाल आया है. जिससे राज्य का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक हो गया है. मौसम विभाग का कहना है कि मार्च में ही तापमान 40 डिग्री तक जाने की पूरी संभावना है. रात का तापमान भी 19 डिग्री तक हो गया है, जिससे रात में भी अब ठंड का एहसास लगभग खत्म होना शुरू हो गया है. भोपाल और उज्जैन संभाग फिलहाल सबसे ज्यादा गर्म दिख रहे हैं. यहां तापमान लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी इस हफ्ते में और देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों में मध्य प्रदेश के तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है. इस हिसाब से मार्च के पहले ही पखवाड़े में तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच सकता है.
Unseasonal Rain In MP: मध्य प्रदेश में सोमवार शाम को मौसम में अचानक फिर बदलाव दिखा. जहां कई जिलों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का दौर शुरू हो गया. शिवपुरी जिले में ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान हुआ है. वहीं जबलपुर जिले में भी बेमौसम बारिश से कई स्थानों पर नुकसान की खबरें आई हैं. मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में 8 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. बारिश की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं, चना और मसूर की फसलों को हो रहा है. पिछले तीन दिनों से एमपी के अलग-अलग जिलों में बारिश का दौर जारी है.
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने की संभावना जताई है, राज्य में बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान और कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि एमपी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति एक साथ बनने की वजह से बारिश हो रही है. वहीं भोपाल, उज्जैन, इंदौर, मंदसौर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई है, जिससे यहां फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. मौसम विभाग का कहना है कि आने एक दो दिनों तक मौसम इसी तरह का रह सकता है. ऐसे में बारिश होने की पूरी संभावना है. मंदसौर, शाजापुर, धार, इंदौर, रायसेन, भोपाल, समेत कई जिलों में सुबह से ही तेज बारिश के बाद किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है. ओलावृष्टि और आंधी तूफान से फसलें पूरी तरह से बर्बाद नजर आ रही है. गेहूं की फसलें आड़ी हो गई हैं, जबकि बारिश बेमौसम बारिश से दाना भी कमजोर होगा.
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ठंड का असर बना हुआ है. मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में तेज सर्दी होने की संभावना जताई है. ग्वालियर-चंबल संभाग से लेकर मालवा तक तेज ठंड हो सकती है. मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बारिश और कोहरे का अलर्ट भी बना हुआ है. राज्य के 11 से ज्यादा जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है, जिससे यहां तेज सर्दी हो रही है. कटनी, छतरपुर और शहडोल जिला फिलहाल सबसे ज्यादा ठंडा है, यहां दिनभर सर्द हवाओं की वजह से ठंड की स्थिति बनी रही. मौसम विभाग का कहना है कि अभी आने वाले कुछ दिनों तक ठंड की स्थिति ऐसी ही रहेगी, जिससे यहां ठंड और बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है. मध्य प्रदेश में उमरिया जिला सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहां तापमान 7 डिग्री से नीचे चला गया था, जबकि कई जिलों में भी सुबह के तेज ठंड का असर दिख रहा है. उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ा दी है.
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण ठंड का दौर जारी है, मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज ठंड का अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का असर मध्य प्रदेश में भी दिख रहा है, तेज हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट हुई है, ऐसे में ग्वालियर से लेकर भोपाल तक तेज ठंड हो रही है, जबकि इंदौर और मालवा के हिस्से भी अभी ठंडे हैं. कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है, जबकि कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है, ऐसे में स्कूलों के समय में भी लगातार बदलाव जारी है. कोहरे चलते भी सुबह के वक्त लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जबकि आने वाले कुछ दिनों तक एमपी में तेज ठंड हो सकती है.
Cold Wave Alert In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. मौसम विभाग प्रदेश के सभी संभागों में आज शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में फिलहाल मध्य प्रदेश के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर संभाग में भी कड़ाके की सर्दी जारी है, वहीं तापमान में गिरावट की वजह से कोहरे का असर भी बढ़ गया है, सुबह से घना कोहरा होने की वजह से गाड़ियों को सावधानी और रफ्तार कम करके चलाने की सलाह दी गई है. क्योंकि इस वक्त फिलहाल सावधानी बरतना जरूरी है. वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी अलर्ट जारी किया गया है.
Cold Wave Alert in MP-मध्यप्रदेश में सर्दी का टॉर्चर जारी है. पिछले तीन दिनों से प्रदेश में पारा लगातार 5 डिग्री से नीचे बना हुआ है. इंदौर में तापमान 4.5 डिग्री तक गिर गया है, जो पिछले 10 साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान है. यही कारण है कि इस बार इंदौर, प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडा नजर आया. पचमढ़ी में पिछली रात 4.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि इंदौर उससे भी नीचे लुढ़क गया.
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने बताया कि पूरे प्रदेश में फिलहाल शीतलहर चलने की संभावना है, ऐसे में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर की तरफ से आ रही सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है, पहाड़ी क्षेत्रों में शुरू हुई बर्फबारी की वजह से एमपी में भी ठंडी हवाओं का असर तेजी से बढ़ा है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट हो रही है, ऐसे में ठंड बढ़ रही है. शहडोल जिले में तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया था. वहीं दूसरे कई जिलों में भी तापमान 5 डिग्री तक आ गया. ऐसे में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए.
MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में अब कड़ाके की सर्दी की बजाय मौसम ने करवट ले ली है. अक्सर आपने देखा होगा कि ज्यादातर सर्दी नवंबर महीने के लास्ट में पड़ती है. लेकिन इस साल सर्दी पड़ने का नाम ही नहीं ले रही है, दिन में मौसम काफी गर्म रहता है. वहीं रात में भी पारा नीचे आने का नाम ही नहीं ले रहा है. मौसम विभाग की मानें तो यह सब घटनाएं, प्रेदश में बर्फीली हवाएं नहीं आने से हो रहा है. आइए आज आपको मध्य प्रदेश के मौसम के बारे में विस्तार से बताते हैं, कहां कितना पारा है, कहां कितनी सर्दी पड़ रही है.
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट लेना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के अंदर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने जा रहा है. बता दें कि भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत अन्य संभागों के जिलों में रात के समय तापमान बढ़ा हुआ है. मौसम विभाग ने बताया कि पिछले तीन दिनों से प्रदेश के कई जिलों में बादल बने हुए हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं जताई गई है. वहीं आगे बताया कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई प्रदेशों में बर्फबारी तो रही है, लेकिन हवा की दिशा बदलने के कारण प्रदेश में उत्तर से आने वाली हवाएं प्रवेश नहीं कर पा रही हैं.
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में शीतलहर का असर शुरू हो गया है, मौसम विभाग ने बताया कि भोपाल, इंदौर-उज्जैन में फिलहाल बादल छाए हैं, ऐसे में यहां तापमान हल्का बढ़ा है, लेकिन प्रदेश के दूसरे हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है, जिससे राज्य में सुबह और रात के वक्त अच्छी ठंड का एहसास हो रहा है, आने वाले दिनों में राज्य में शीतलहर का प्रकोप और तेज होने की उम्मीद की जा रही है. क्योंकि पहाड़ी राज्यों में फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिससे हल्की ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है, हालांकि हवा की दिशा बदलने की वजह से उत्तरी हवाएं तेजी से नहीं आ रही हैं, लेकिन जैसे ही हवाओं का असर बढ़ेगा तो राज्य में ठंड का दौर भी शुरू होगा, वहीं मौसम विभाग ने फिलहाल लोगों को इस तरह के मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है.
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया है और पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है. पिछले 24 घंटों में मौसम पूरी तरह सूखा रहा, लेकिन तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. IMD ने कई जिलों में शीतलहर और कुछ जगहों पर तीव्र शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. नर्मदापुरम में शीत दिन की स्थिति देखी गई, तो कई शहरों में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा. मौसम विभाग ने साफ किया है कि ठंड का यह असर यूं ही नहीं रुकेगा, बल्कि आने वाले दिनों में ठिठुरन और बढ़ सकती है.आइए आज मध्य प्रदेश के मौसम के बारे में विस्तार से बताते हैं.
Ujjain: उज्जैन में भारी बारिश के बाद शिप्रा नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है. नदी के किनारे बने ज्यादातर मंदिर पूरी तरह से पानी में डूब चुके हैं, केवल मंदिरों के शिखर ही नजर आ रहे हैं. पिछले दो दिनों में हुई बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ा है, जिससे यह स्थिति बनी हुई है, घाटों के किनारे लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं.
Ujjain Shipra River Flood: देर रात तेज बारिश के चलते उज्जैन में शिप्रा नदी का जलस्तर फिर एक बार खतरे के निशान के पास पहुंच गया है. उज्जैन के आस-पास के अलाकों में कई फीट तक पानी भर गया है. इसके अलावा, यहां पर बने घाटों पर 4-5 फीट पानी भरा नजर आ रहा है. यहां देखिए पूरा वीडियो (रिपोर्टः अनिमेश सिंह/ उज्जैन)