Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2499519

Gold Silver Price in MP: सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम स्थिर, चेक करें भोपाल गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट

Gold Price Today: सोना-चांदी खरीदने से पहले इनकी कीमतें जांचना बहुत जरूरी है. कीमतें लगातार बदलती रहती हैं. इसलिए खरीदने से पहले स्थानीय बाजार या ऑनलाइन इनकी कीमतें जांच लें.

Gold Silver Price in MP: सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम स्थिर, चेक करें भोपाल गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट

Today's Gold Silver Rate in Bhopal: सोना-चांदी खरीदने से पहले आपको आज के भावों के बारे में जान लेना चाहिए. अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं या फिर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ये आपके लिए जरूरी खबर है. BankBazaar.com के मुताबिक आज यानी सोमवार 4 नवंबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 7,460 रुपये और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव  7,833 रुपये है.

यह भी पढ़ें: MP-Chhattisgarh News LIVE: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल होंगे सीएम मोहन, एमपी में बढ़ने लगी ठंड, पढ़ें लाइव खबरें

भोपाल में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दम
राजधानी भोपाल में कल यानी रविवार को 22 कैरेट सोना 74,750 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका, जबकि 24 कैरेट सोना 78,490 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका था. आज सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है. 22 कैरेट सोने की कीमत 74,600 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 78,330 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

Add Zee News as a Preferred Source

चांदी की कीमतें स्थिर
चांदी की बात करें तो आज भोपाल में चांदी के भाव में कोई उतार-चढ़ाव नहीं हुआ है. बैंकबाजार डॉट कॉम के मुताबिक रविवार को भोपाल में चांदी 1,06,000 रुपए प्रति किलो बिक रही थी, वहीं आज सोमवार को भी 1,06,000 रुपए बिकेगी.

यह भी पढ़ें: भोलेनाथ की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत,पढ़ें आज का राशिफल

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता
सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज़्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं. कैरेट 24 से ज़्यादा नहीं होता और कैरेट जितना ज़्यादा होगा सोना उतना ही शुद्ध होगा.

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

TAGS

Trending news