MP Weather News: मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश के चलते किसानों की खरीफ की सोयाबीन और उड़द की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है. वहीं मौसम विभाग ने आज भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम समेत अन्य इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. बता दें कि सोमवार को मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई थी. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया था.
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यानि मंगलवार को भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, मंदसौर, नीमच, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, बैतूल, बुरहानपुर, बड़वानी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना में बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है.
किसानों की फसलें नष्ट!
दरअसल राजधानी भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश ने किसानों की खरीफ की फसल को खतरे में डाल दिया है. बारिश के चलते सोयाबीन और उड़द की फसल बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम समेत अन्य इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इससे प्रभावित जिलों के किसानों में चिंता का माहौल है. आशंका है कि बारिश का कृषि उत्पादन पर विपरीत असर पड़ेगा जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है.
जल्द ही दस्तक देगी ठंड
बता दें कि प्रदेश के 35 जिलों से बारिश विदा हो चुकी है. लेकिन मौसम विभाग को प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश की संभावना दिख रही है. मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर के बाद मानसून पूरी तरह से प्रदेश से विदा हो जाएगा. हालांकि हल्की नमी अभी भी आसपास बनी रहेगी. मानसून के विदा होते ही प्रदेश में ठंड भी दस्तक देने लगेगी.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!