पीड़िता की शिकायत पर नहीं हुआ एक्शन, सांसद प्रज्ञा सिंह ने पुलिस की लगा दी क्लास
Advertisement

पीड़िता की शिकायत पर नहीं हुआ एक्शन, सांसद प्रज्ञा सिंह ने पुलिस की लगा दी क्लास

शनिवार को भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक लड़की की शिकायत लेकर कोलार पुलिस थाने पहुंची. 

पीड़िता की शिकायत पर नहीं हुआ एक्शन, सांसद प्रज्ञा सिंह ने पुलिस की लगा दी क्लास

भोपाल: शनिवार को भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक लड़की की शिकायत लेकर कोलार पुलिस थाने पहुंची.  लड़की ने कोलार पुलिस पर छेड़छाड़ की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था. जिसकी शिकायत उन्होंने सासंद प्रज्ञा ठाकुर से की थी. जिसपर पुलिस की कार्य प्रणाली पर भाजपा सांसद ने सवाल उठाये है.

Cryptocurrency से हैं कन्फ्यूज! आइए, इस 'सीक्रेट' करेंसी के बारे में जरा खुलकर जानते हैं...

नहीं हो रही कोई सुनवाई
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है भोपाल में लव जिहाद बढ़ते जा रहा है. पुलिस प्रशासन लव जिहाद के केस में कार्रवाई नहीं कर रहा है. यहां धर्मांतरण और तीन तलाक के मामले बढ़ रहे हैं. इसके चलते ऐसे मामलों को अंजाम देने वालों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. ऐसे मामलों को लेकर मैं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करुंगी.

लड़की ने मांगी थी मदद
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि लड़की ने बताया कोलार थाने में पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही है. मेरे साथ छेड़खानी और मारपीट हुई है. इसलिए मैं मामले की जानकारी लेने थाने पहुंची हूं.

कातिल आशिक: 7 साल का रिश्ता एक झटके में खत्म, शैतान बना युवक, 3 को गोली मारकर खुद भी मरा

सांसद लड़कियों को लेकर हमेशा आगे रहती है
बता दें सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर लड़कियों को लेकर हमेशा आगे दिखाई दे रही है. हाल ही में कुछ दिन पहले उन्होंने दो लड़कियों की अपने निवास पर खुद के खर्चे पर शादी धूमधाम से कराई. अब लड़की की शिकायत पर सांसद खुद थाने पहुंच गई. लव जिहाद जैसे गंभीर मुद्दे पर वह अक्सर बयान देते हुए नजर आती है.

WATCH LIVE TV

Trending news