Burhanpur news: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में नगर पालिका निगम की उदासीनता के खिलाफ अनोखा विरोध देखने को मिला है. श्मशान घाट पर छत न होने पर लोगों ने नगर निगम की सांकेतिक शव यात्रा निकाली और श्मशान घाट पहुंचकर पुतले का अंतिम संस्कार करते नजर आए है. दरअसल, बुरहानपुर सतियारा घाट श्मशान घाट पर छत न होने की वजह से बारिश के मौसम में शव का अंतिम संस्कार करने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.