Pilibhit Tiger Reserve Video: नए साल से पहले पीलीभीत टाइगर रिजर्व का प्रसिद्ध चूका बीच सैलानियों से गुलजार है. शारदा डैम के किनारे स्थित ये इलाका शांत झील, घने जंगल और सड़क पर टहलते बाघों के नजदीकी दीदार के लिए आकर्षण का केंद्र बना है. तराई की खूबसूरती और जंगल सफारी का रोमांच पर्यटकों को बेहद लुभा रहा है.
Tiger Video: दमोह जिले के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में टाइगर्स की बढ़ती तादात के बाद अब सड़कों पर भी टाइगर नजर आने लगे है, जिसका एक वीडियो वायरल हुआ है. दमोह जिले के सिग्रामपुर से भैंसा जाने वाले मार्ग पर आवागमन चालू था और लोग बेफिक्र होकर यहां से निकल रहे थे, तभी एक कार चालक को अचानक सड़क पर टाइगर दिखा, कुछ पल तो वो डर गया लेकिन जब टाइगर ने कोई मूवमेंट नहीं किया तो फिर कार चालक ने मोबाइल में टाइगर का वीडियो शूट किया. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
Tiger Video: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोबर्धना इलाके में सोमवार को हुए बाघ हमले का अब वीडियो सामने आया है. बाघ के साथ लाठी डंडे से वनकर्मी कों छुड़ाता हुआ वीडियो सोशल साइट्स पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वन विभाग की टीम द्वारा बाघ से भिड़कर एक साथी की जान बचाने की घटना सामने आईं है. दरअसल, वायरल वीडियो की शुरुआत में झाड़ियों के किनारे तैनात वन विभाग की 15 सदस्यीय टीम दिखाई दे रही है, जो बाघ के मूवमेंट को ट्रैक करने में जुटी है. तभी अचानक गन्ना की खेत से बाघ निकलता है और टाइगर ट्रैकर विजय उरांव पर झपटता है.
Tiger Rescue Video: सोशल मीडिया पर एक बाघ की रिहाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. खबरों के मुताबिक ये वीडियो पश्चिम बंगाल के सुंदरबन के घने मैंग्रोव जंगलों के बीचोबीच बह रही ब्रह्मपुत्र नदी का है. आप देख सकते हैं कि पिंजरे के कैद से आजाद होते ही टाइगर नदी में छलांग लगा देता है और तैरते हुए जंगलों की ओर भाग जाता है. इस रोमांचक वीडियो को रिटायर्ड IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने X हैंडल @susantananda3 से शेयर किया है. आप भी देखिए......
Tiger Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो वायरल होते ही रहते हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बाघ आराम से पानी में बैठकर सुकून से चिल कर रहा होता है. तभी पीछे से एक टाइगर मस्ती के मूड में उसको परेशान करने के लिए आता है और उसकी गर्दन दबोच लेता है. इसके बाद दोनों बाघ एक-दूसरे के पीछे चले जाते हैं. देखिए ये वीडियो.......
Woman Making Reel with Tiger: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग आजकल के दौर में कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐसा ही कुछ देखने को मिला. दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टाइगर आराम से लेटा हुआ है तभी रील बनाने के लिए एक 'दीदी' आती हैं और जानवर का सहारा लेकर लेटने लगती हैं. इसके बाद टाइगर पलट जाता है और जानवर की हलचल देख महिला वहां से तुंरत उठकर चली जाती है. वीडियो को X पर @BhanuNand नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. आप भी देखिए..................
Bijnor Video: बिजनौर में सड़क किनारे बाघ ने घूमता दिखाई दिया. बाघ को देख थर्राए ग्रामीणों की भीड़ ने उसे खदेड़ दिया. हालांकि शाम ढलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया और गांव वाले अपने घरों में कैद हो गए. ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी. यह घटना थाना अफजलगढ़ के भिक्का वाला इलाके की है. वीडियो देखें
Bettiah Tiger Video News: बिहार के बेतिया से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. जहां खुलेआम खेत बाघ घूमता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो बेतिया के भंगहा थाना अंतर्गत धुमाटाड़ गांव का बताया जा रहा है. इस तरह से टाइगर के निकलने से लोग दहशत में आ गए हैं. देखें वीडियो.
Pilibhit Tiger Video: पीलीभीत के हरीपुर किशनपुर गांव में जंगल से भटककर आया एक बाघ ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया. डरे हुए लोगों ने लाठी-डंडे लेकर उसे खेतों से खदेड़ दिया. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाघ आगे-आगे भागता दिख रहा है और ग्रामीण पीछे-पीछे उसे दौड़ा रहे हैं,
Tiger Crosses road: सोशल मीडिया पर मोटे-तगड़े टाइगर का जंगल का रास्ता पार करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में टाइगर देखिए झाडियों से निकलकर आता है और चुपचाप रास्ता पार कर निकल जाता है. वीडियो देख वहां खड़े लोगों की सीटी-पीटी गुल हो गई. आप भी देखिए....................................................................
Tiger Video Viral : लखनऊ के काकोरी रहमानखेड़ा में वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किए बाघ को गुरुवार की सुबह दुधवा टाइगर रिजर्व में सुरक्षित छोड़ दिया. 20 घंटे तक पिंजरे में बंद रहने के बाद पिंजरे से निकलकर कूद कर बाघ दुधवा के जंगल में चला गया. बाघ के खौफ से आसपास के गांवों के लोग जरूरी काम से ही घरों से निकल रहे थे. बच्चों का स्कूल जाना बंद था. लोग सुबह-शाम खेतों में भी जाने से डर रहे थे. दुकानें भी नहीं लग रही थीं, लेकिन गुरुवार को पूरा मामला बदल गया. बाघ के रेस्क्यू के बाद खलिसपुर गांव में बच्चें मैदानों में खेलकूद करते हुए नजर आएं .
Tiger Video In Lucknow: लखनऊ के रहमानखेड़ा इलाके में पिछले 90 दिनों से दहशत फैला रहे बाघ को वन विभाग की टीम ने ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा. इस बाघ ने अब तक 25 पालतू जानवरों का शिकार किया था. बुधवार को गेहूं के खेत में एक गाय को मारने के बाद उसे बेहोश कर सुरक्षित पकड़ लिया गया.
Kanha Tiger Reserve: कान्हा टाईगर रिजर्व के किसली जोन से दो टाइगरों का शानदार वीडियो वायरल हुआ है. जहां मादा तेंदुआ नर को रिझाते हुए दिख रही है. वैसे तेंदुए बड़े ही शर्मीले प्राणी होते हैं पर इस तरह से इनका दीदार होना बड़ा ही दुर्लभ ओर सुखद नजारा होता है. वर्तमान में कान्हा टाईगर रिजर्व में 160 तेंदुए हैं जो कान्हा का ऑफिशियल आंकड़ा है.
Lakhimpur Kheri Video: लखीमपुर खीरी के अलग-अलग इलाकों में लगातार बाघ और तेंदुए देखे जा रहे हैं और उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ताजा मामला किशनपुर रेंज का बताया जा रहा है. जहां एक कार सवार व्यापारी के सामने बाघ चहल कदमी करते हुए नजर आया. जिसका वीडियो कार सवार ने बना लिया और उसे वायरल कर दिया. वीडियो देखें
Tiger Video: पन्ना टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों की संख्या बढ़ रही है, जिससे अब अक्सर सड़क पर भी बाघ दिख जाते हैं. पन्ना-अमानगंज सड़क पर कुछ ऐसा ही नजारा दिखा, जहां एक बाघ बीच सड़क पर चहलकदमी करते दिखा, जिसे देख दोनों तरफ के वाहनों के पहिए थम गए और बाघ की चहलकदमी को राहगीरों ने अपने मोबाइल में वीडियो बना कर सोशल मीडिया में जमकर वायरल कर दिया.
Sitapur Tiger video: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब सरसों के खेत में एक बाघ चहल कदमी करता नजर आया। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के कुतुबनगर इलाके में खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने बाघ को देखा, जिससे उनमें दहशत फैल गई. ग्रामीणों में से एक ने बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला वन विभाग तक पहुंचा. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाघ के पग चिन्हों की जांच शुरू कर दी है.
Two tigers fight video: ମଧ୍ୟପ୍ରଦେଶର କାନ୍ହା ଅଭୟାରଣ୍ୟ ପରିଦର୍ଶନରେ ଆସିଥିବା ଜଣେ ପର୍ଯ୍ୟଟକ ଏକ ଅସାଧାରଣ ଦୃଶ୍ୟ ଦେଖିଲେ। ଯେଉଁଠାରେ ସେ ଦୁଇଟି ବାଘଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଭୟଙ୍କର ଲଢ଼େଇ ହେଉଥିବାର ନଜର ଆସିଥିଲା। କାନ୍ହା ବ୍ୟାଘ୍ର ଅଭୟାରଣ୍ୟର କ୍ଷେତ୍ର ନିର୍ଦ୍ଦେଶକ ରବିନ୍ଦ୍ର ମଣି ତ୍ରିପାଠୀଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ଏହି ୨୬ ସେକେଣ୍ଡର କ୍ଲିପ୍ X ରେ ପୋଷ୍ଟ କରିଛନ୍ଚି। ଦୃଶ୍ୟ ବର୍ଣ୍ଣନା କରି ତ୍ରିପାଠୀ କହିଛନ୍ତି ଯେ ପର୍ଯ୍ୟଟକ ଜାତୀୟ ଉଦ୍ୟାନ ପରିଦର୍ଶନ ସମୟରେ ବାଘମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ତୀବ୍ର ଲଢ଼େଇକୁ ରେକର୍ଡ କରିଥିଲେ।
Panna Tiger Reserve: पन्ना टाइगर रिजर्व का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक हिरण और बाघ आमने-सामने आ गया. यह नजारा पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. पन्ना टाइगर रिजर्व इस वक्त पर्यटकों की भारी भीड़ लग रही है.
Satpura Tiger Reserve: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व इन दिनों पर्यटकों की जमकर भीड़ देखी जा रही है. जहां एक बार फिर पर्यटकों को टाइगर की पूरी फैमली का दीदार हुआ. मढ़ई क्षेत्र में पांच टाइगर की फैमिली ने जंगल सफारी करने पहुंचे पर्यटकों का रास्ता रोक लिया, एक साथ पांच टाइगर को देख जिप्सी में बैठे पर्यटक पहले तो डर गए, फिर उन्होंने इस रोमांचित नजारे का काफी देर तक आनंद लिया. इस दौरान काफी देर तक बाघिन और उसके शावक रास्ते के बीच बैठे रहे. जिसके चलते ड्राइवर भी जिप्सी को बंद कर टाइगर फैमिली के हटने का इंतजार करने लगे.
Tiger Attack On Jungli Suwar LIVE Video: लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व में बुलेट रफ्तार से दौड़े बाघ ने जंगली सूअर अपना शिकार बना लिया. शिकार का लाइव वीडियो सामने आया है जिसमें बाघ सुअर को दबोचता दिख रहा है. सोमवार को सामने आए दुधवा टाइगर रिजर्व का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
Rajasthan Tiger Video: अलवर में टाइगर 2402 को ट्रेंकुलाइज किया गया. सरिस्का के वेटरनरी डॉ दीनदयाल मीणा और रणथंभौर से आए जसकरण ने टाइगर को ट्रेंकुलाइज किया. टाइगर 2402 के रेडियो कॉलर लगाया गया. अब उसे उसकी जन्म भूमि सरिस्का बाघ अभ्यारण में छोड़ा जाएगा. रेडियो कॉलर लगने के बाद प्रभावी ढंग से मॉनिटरिंग की जाएगी. (वीडियो देखने के लिए 5 सेकेंड रुकें)-
Viral Rajasthan Video: दौसा के बांदीकुई महुखेड़ा में बाघ के दस्तक से दहशत फैल गई है. करीब 9 घंटे बाघ का रेस्क्यू चला लेकिन अलवर व दौसा जिले की टीम को सफलता नहीं मिल पाई. सरिस्का टीम ने भी कई बार ट्रेंकुलाइज करने के प्रयास किए. अंधेरे के चलते रेस्क्यू को रोका गया. प्रशासन व वन विभाग की टीम बाघ पर निगरानी रख रही है. वहीं प्रशासन ने अलाउंस कर लोगों से घरों में रहने की अपील की. (वीडियो देखने के लिए 5 सेकेंड रुकें)-