Dhamatri news: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय दौरे पर धमतरी पहुंचे थे. जहां उन्होंने जिले को करोड़ की सौगात दी. दरअसल, धमतरी के मेनोनाइट स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सीएम साय शामिल हुए थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सबसे पहले करीब 55 करोड़ के 122 विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया था. आपको बता दें कि धमतरी जिले में कक्षा 10वीं-12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं और राष्ट्रीय