Video: इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर हरदा के पास एक कंटेनर में भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है इस कंटेनर में पीटीए पाउडर भरा हुआ था, जो पश्चिम बंगाल से बैतूल जा रहा था. लेकिन अचानक उसमें आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि दूर से ही उसकी लपटें दिखाई दे रही थी. घटना के बाद ड्राइवर और क्लीनर ने कंटेनर से कूदकर जान बचाई है.