इंदौर में कांग्रेस का हल्ला-बोल! कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, वाटर कैनन से खदेड़ा

Indore News: इंदौर में नगर निगम घोटाले के लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने हल्ला बोला. बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के पास धरना दिया. इस धरने को लेकर पुलिस पहले से ही मुस्तैद थी. प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने बेरिकेड्स तोड़कर निगम मुख्यालय में घुसने की कोशिश की, जिस कारण प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन छोड़ी, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता यहां-वहां भागने लगे.

See more

रेकमेंडेड वीडियो