Khargone Video: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में नवरात्रि के पहले दिन एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. भीकनगांव के बाघेश्वरी माता मंदिर में एक युवती ने तलवार से अपनी जीभ काट ली. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि मंदिर के पास एक कुंड भी है. मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान यहां स्नान करने वाले भक्तों की बीमारियां दूर हो जाती हैं.