Beawar: शहर मे बुधवार को गोवर्धन पूजन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया. इस बार सूर्य ग्रहण के चलते दीपावली के तीसरे दिन महिलाओं ने रंगीन परिधानों में सज धज कर छोटे-छोटे समूह में अपने घरों के आंगन में गोवर्धन की पूजा की. इस दौरान गोवर्धन पूजा के तहत महिलाओं ने गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाकर धूप ध्यान करते हुए मंगल गीत गाए. साथ ही भगवान गोवर्धन महाराज से देश प्रदेश सहित अपने घरों में सुख शांति और समृद्धि की प्रार्थना की. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

आपको बता दें कि दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की परंपरा द्वापर युग में भगवान कृष्ण के समय से चली आ रही है. शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गोवर्धन पूजन के दौरान अंजू देवी शर्मा, संगीता कंवर, विनीता चौहान, डिंपल सोनी, संजू देवी, लाली देवी, संगीता देवी, सोनू देवी, सोनिया, आशा देवी, उषा शर्मा, डिंपल छीपा और नीतू गुप्ता ने गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना करते हुए खुशहाली की कामना की. इस दौरान अंजू शर्मा ने बताया कि गोवर्धन पूजन से घर में सुख शांति और लक्ष्मी का निवास बना रहता है.


Reporter: Dilip Chouhan