बहरोड़: लावारिश घूमती महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से हुई घायल
Advertisement

बहरोड़: लावारिश घूमती महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से हुई घायल

बहरोड़ में लावारिश हालत में घूमती महिला को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

बहरोड़: लावारिश घूमती महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से हुई घायल

Behror: अलवर के बहरोड़ में लावारिश हालत में घूमती महिला को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

वहीं, इस मामले की सूचना मिलते ही बहरोड़ थाना पुलिस ने घायल अवस्था में महिला को अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. 

बहरोड़ थाने के हेड कांस्टेबल विजय सिंह ने बताया कि एक महिला लावारिश अवस्था में काफी दिनों से बहरोड़ में घूम रही थी. यह महिला मानसिक रूप से कमजोर है, जिसको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. 

इसका इलाज अस्पताल में चल रहा है, वैसे घायल महिला गूंगी है इसलिए उसके बयान के लिए पुलिस बहरोड़ थाने से अस्पताल पहुंची है. 

अलवर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें. 

अन्य खबरें

NSUI-निहारिका को हरा, भाकर के करीबी निर्मल चौधरी ने जीता RU का रण, ABVP की जमानत जब्त

JNVU जोधपुर: कड़े मुकाबले में अरविंद सिंह भाटी जीते, NSUI के हरेंद्र चौधरी को दी शिकस्त

Trending news