रीको ने 2025-26 में राजस्थान में 21 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए हैं. अब तक 195 भूखंड आवंटित हो चुके हैं. इससे निवेश बढ़ेगा, उद्योग लगेंगे और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
12वीं के बाद राजस्थान में DCA, टैली और डिजिटल मार्केटिंग जैसे छोटे कंप्यूटर कोर्स युवाओं के लिए नौकरी का आसान रास्ता बन रहे हैं. कम समय और कम फीस में ये कोर्स आईटी और अकाउंट्स क्षेत्र में जल्दी रोजगार दिलाने में मदद करते हैं.
राजस्थान में 12वीं के बाद छात्रों के लिए इंजीनियरिंग, मेडिकल, एग्रीकल्चर, B.Sc और BCA जैसे कई अच्छे कोर्स विकल्प हैं. सही कोर्स का चयन रुचि और क्षमता के अनुसार करना जरूरी है, तभी बेहतर करियर बनाया जा सकता है.
राजस्थान में 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए BSTC/D.El.Ed, नर्सिंग/फार्मेसी, कंप्यूटर और डिजिटल मार्केटिंग जैसे शॉर्ट-टर्म कोर्सेज तुरंत नौकरी दिलाने में मदद करते हैं. फीस और अवधि कम, नौकरी के मौके अच्छे.
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 2026 के लिए 16 भर्ती परीक्षाओं का प्रस्तावित कैलेंडर जारी किया. 11 जनवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं में कई CBT के माध्यम से होंगी. आयोग ने समयबद्ध और योजनाबद्ध तैयारी पर जोर दिया.
RSSB ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट 19 दिसंबर को जारी कर दिया है. 2 नवंबर को हुई परीक्षा में शामिल 5.12 लाख अभ्यर्थियों में से 850 को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. रिजल्ट PDF rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है.
Rajasthan VDO result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 19 दिसंबर 2025 को VDO भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की पुष्टि की. उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in पर मेरिट लिस्ट PDF और कट-ऑफ अंक देख सकते हैं. सफल उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.
राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हुआ, 44 में से 28 महिलाएं जज बनीं. टॉप-5 में सिर्फ महिलाएं रहीं. मधुलिका यादव ने 205.5 अंक से टॉप किया. जोधपुर की स्वाति जोशी छठे प्रयास में चयनित हुईं.
Rajasthan News: राजस्थान के बेरोजगारों के लिए के बड़ी खुशखबरी समाने आई है, चिकित्सा विभाग में 50 हजार नई नौकरियां देने की तैयारी कर रहा है.
राजस्थान में फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. इस बीच राज्य के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी इस विषय पर सोशल मीडिया प्लोटफॉर्म X पर ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है.
VDO Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारियों की भर्ती के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. बोर्ड 850 पदों पर भर्ती करने जा रहा है...
Rajasthan Teacher Transfer Update : शिक्षक तबादलों से जुड़ा कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल का बड़ा बयान सामने आया है. पटेल ने कहा कि कोई गलत खबर छपी है. अभी ट्रांसफर का कोई सरकारी आदेश नहीं हुआ है और ना ही सरकार ने ट्रांसफर से कोई रोक हटाई है. जब भी ट्रांसफर से रोक हटे . अवश्य आवेदन करें. नियमानुसार ट्रांसफर अवश्य होगा. लेकिन अभी तक ट्रांसफर से रोक नहीं हटी है.
Rajasthan Government Jobs: राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश की अदालतों, राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और ड्राइवर के पद पर भर्ती निकाली है.
राजस्थान की सीएम भजनलाल सरकार के द्वारा इस साल के बजट में कुल 4031 पदों पर भर्ती करने की कहा गया था. जिसमें से 2589 पदों के लिए मंजूरी मिल गई है.