Rajasthan Chunav Result Winner List: RR तिवारी से मिली बालमुकुंद आचार्य को कड़ी टक्कर, सिर्फ 500 वोटो से हवामल पर जीत की दर्ज
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1988862

Rajasthan Chunav Result Winner List: RR तिवारी से मिली बालमुकुंद आचार्य को कड़ी टक्कर, सिर्फ 500 वोटो से हवामल पर जीत की दर्ज

हवा महल विधानसभा सीट राजधानी जयपुर शहर की सबसे हॉट सीट में से एक है. यहां साल 2018 में कांग्रेस के महेश जोशी ने जीत दर्ज की थी, 2023 के विधानसभा चुनाव में यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के आरआर तिवारी बनाम भाजपा के बालमुकुंद आचार्य के बीच है.

 Rajasthan Chunav Result Winner List: RR तिवारी से मिली बालमुकुंद आचार्य को कड़ी टक्कर, सिर्फ 500 वोटो से हवामल पर जीत की दर्ज

Hawa Mahal Vidhan Sabha Chunav Result 2023: हवा महल विधानसभा सीट राजधानी जयपुर शहर की सबसे हॉट सीट में से एक है. यहां साल 2018 में कांग्रेस के महेश जोशी ने जीत दर्ज की थी, 2023 के विधानसभा चुनाव में यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के आरआर तिवारी बनाम भाजपा के बालमुकुंद आचार्य के बीच है. 2023 में इस सीट पर 76.3 प्रतिशत मतदान हुआ, जो कि साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव से 3.64 फीसदी ज्यादा है, पिछले चुनाव में यहां 72.66 प्रतिशत मतदान हुआ था.

ये है पिछले 4 चुनाव के नतीजे 

चुनाव     कांग्रेस प्रत्याक्षी  बीजेपी प्रत्याक्षी  जीत हुई   वोटों से जीत

2003        रिखभचंद्र शाह    सुरेंद्र पारीक        बीजेपी          7,089

2008     ब्रजकिशोर शर्मा      मंजू शर्मा           कांग्रेस            580

2013     ब्रजकिशोर शर्मा      सुरेंद्र पारीक         बीजेपी        12715 

2018     महेश जोशी          सुरेंद्र पारीक          कांग्रेस           9282 

हवामहल की आंधी में उडे दिग्गज

हवामहल की हवा का राजस्थान के सियासी समीकरण से गहरा नाता है.20 साल से जिस पार्टी का उम्मीदवार हवामहल की सियासी हवा में हारा,वो पार्टी सत्ता में नहीं आई.हवामहल सीट गंवाने के बाद से उस पार्टी को सत्ता में सत्ता में आने का मौका नहीं मिला.यानी मौजूदा सरकार को हार का मुहं देखना पडा. 2003 से हवामहल की आंधी में बडे बडे धुरंधर चुनावी हवा में उड गए. सुरेंद्र पारीक, ब्रजकिशोर शर्मा, मंजू शर्मा, रिखब चंद शाह जैसे दिग्गजों को हार का मुंह देखना पडा.फिलहाल हवामहल से जलदाय मंत्री महेश जोशी विधायक है.

Trending news