चितौडगढ़ : बड़ी सादड़ी विधायक की बेटी की शादी में पहुंचे दिग्गज नेता
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1231498

चितौडगढ़ : बड़ी सादड़ी विधायक की बेटी की शादी में पहुंचे दिग्गज नेता

  चितौडगढ़ के बड़ी सादड़ी विधायक ललित ओसवाल की पुत्री की शादी समारोह में भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए.

गुलाबचंद कटारिया

Chittorgarh:  चितौडगढ़ के बड़ी सादड़ी विधायक ललित ओसवाल की पुत्री की शादी समारोह में भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए. जानकारी के अनुसार गुरुवार को बड़ी सादड़ी विधायक ललित ओसवाल की पुत्री दिव्या व पूजा की वैदिक मंत्रोचार के साथ शादी की रस्में पूरी हुई शादी में बाहर से आने वाले मेहमानों की बहुत अच्छी व्यवस्था की गयी. शादी समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया, चित्तौड़गढ सांसद सीपी जोशी, पूर्व यूडीए मंत्री श्रीचंद कृपलानी, चित्तौड़गढ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, मावली विधायक धर्म नारायण जोशी, प्रतापगढ के विधायक रामलाल मीणा, पुष्कर विधानसभा के विधायक हिम्मत सिंह झाला, उदय लाल डांगी,जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, प्रतापगढ़ के पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सुरेंद्र कुमार बोरदिया, जिला परिषद सदस्य एवं विधानसभा के सभी प्रधान व बड़ी सादड़ी विधान सभा के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की. इस अवसर पर सभी ने वर वधू को आशीर्वाद दिया. 

Reporter - Deepak Vyas

यह भी पढे़ं- राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाली विधायक शोभारानी कुशवाहा पर BJP का एक और एक्शन

अपने जिले की खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

 

Trending news