Advertisement
photoDetails1rajasthan

Maru Mahotsav: जानें कौन बने मिस्टर और मिस पोकरण 2023, देखिए शानदार फोटोज

राजस्थान की स्वर्ण नगरी जैसलमेर की परमाणु नगरी पोकरण में आज विश्व विख्यात मरू महोत्सव 2023 का शुभारंभ हुआ. इस दौरान केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद, कलेक्टर टीना डाबी, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर और कही अधिकारी मौजूद रहे. 

मिस्टर पोकरण 2023 भरत बोहरा

1/5
मिस्टर पोकरण 2023 भरत बोहरा

आज मरू महोत्सव 2023 के तहत आज परमाणु नगरी पोकरण में मिस्टर और मिस पोकरण 2023 की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें मिस्टर पोकरण 2023 भरत बोहरा बने. 

मिस पोकरण 2023 नियति शर्मा

2/5
मिस पोकरण 2023 नियति शर्मा

आज मरू महोत्सव 2023 में मिस पोकरण 2023 प्रतियोगिता में नियति शर्मा ने प्रतियोगिता जीती. इसके बाद केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद और कलेक्टर टीना डाबी ने उन्हें अवॉर्ड दिया. 

तेरहताली नृत्य और कच्ची घोड़ी डांस

3/5
तेरहताली नृत्य और कच्ची घोड़ी डांस

मरू महोत्सव 2023 के दौरान तेरहताली और कच्ची घोड़ी डांस भी हुआ, जिसे देखने के भीड़  लगी रही. तेरहताली नृत्य और कच्ची घोड़ी डांस में महिलाओं के राजस्थानी लोक संस्कृति की झलक दिखाई, जिसमें वे सभी राजस्थानी वेशभूषा पहने हुए डांस कर रही थी. यह डांस लोगों के लिए आर्कषण का केंद्र बना रहा. 

पद्मश्री लाखे खान

4/5
पद्मश्री लाखे खान

मरू महोत्सव 2023 उत्सव के तहत आज पद्मश्री लाखे खान ने अपनी आवाज के सुर बिखेरे, जिनकी आवाज से मरू महोत्सव में चार चांद लग गए और चारों तरफ उनकी आवाज ही गूंजने लगी. मरू महोत्सव 2023 में आज केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद, कलेक्टर टीना डाबी, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर और कही अधिकारी मौजूद रहे. 

स्वर्ण नगरी जैसलमेर में मरू महोत्सव

5/5
स्वर्ण नगरी जैसलमेर में मरू महोत्सव

कल से 3, 4 और 5 फरवरी को मरू महोत्सव स्वर्ण नगरी जैसलमेर में आयोजित होगा, जिसमें कई बड़े कलाकार आने वाले हैं. मरू महोत्सव 2023 में सेलिब्रिटी मिलिंद गाबा, आस्था गिल की आज शाम भव्य सांस्कृतिक संध्या होगी.