Rajasthan News: राजस्थान के डीडवाना में लाडनू से 3 किलोमीटर दूर आनंदपाल ने एक फार्म हाउस बनवाया था, जहां वह पुलिस से बचने के लिए छुपता था. वहीं, इसके बाद इस फार्म हाउस में लोगों को किडनैप करके लाया जाने लगा. अब यह एक कॉलेज बन रहा है.
1/5यह फार्म हाउस लगभग 8 बीघा क्षेत्र में फैला है, अब सरकार ने इस जमीन पर सरकारी कन्या महाविद्यालय बना दिया है. बिल्डिंग के निर्माण पर 4.50 करोड रुपये का खर्चा आया है.
2/5फार्म हाउस में बनी खिड़की पर एक शूटर हमेशा खड़ा रहता था, जो मुख्य दरवाजे की सारी चीजों पर नजर रखता था और जरूरत पड़ने पर फायरिंग भी कर सकता था.