Godawan Bird: कैसे लुप्त होती जा रही है राजस्थान का राज्य पक्षी गोडावण की प्रजाति

Published: Oct 03, 2024, 02:01 AM|Updated: Oct 03, 2024, 02:01 AM

Godawan Bird: गोडावण, जिसे ग्रेट इंडियन बुस्टर्ड भी कहा जाता है, राजस्थान का एक प्रसिद्ध और विशेष पक्षी है. यह प्रजाति बहुत ही तेजी से लुप्त होती जा रही है. आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे गोडावण तेजी से खत्म होती जा रही है. 

Rajasthan National bird Godawan Bird: राजस्थान का राज्य पक्षी, गोडावण या बड़ा भारतीय तिलोर, जो अपने विशाल आकार के कारण शुतुरमुर्ग जैसा दिखता है, लुप्त होने की कगार पर है. इसकी मुख्य वजह इसके आवास, शुष्क और अर्ध-शुष्क घास के मैदानों, का नष्ट होना है. पहले यह पक्षी भारत के कई राज्यों में पाया जाता था, लेकिन अब यह केवल राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में ही देखा जा सकता है.