Kharmas 2024: साल का दूसरा खरमास दिसंबर में शुरू हो जाएगा. इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. लेकिन पूजा-पाठ किया जात है. तो चलिए आपको बताते हैं कि कब से शुरू हो रहा है खरमास.
Kharmas 2024: शास्त्रो में खरमास के दौरान किसी भी शुभ कार्य करने से मना किया है. वहीं कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें करना शुभ माना जाता है.
1/5खरमास में सूर्य ग्रह की पूजा नियम से करनी चाहिए. सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें. जल में कुमकुम, फूल और चावल भी मिलाएं. सात ही सूर्य मंत्र ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जप करें.
2/5खरमास में जरूरतमंद लोगों, साधुजनों और दुखियों की सेवा करना चाहिए. इस दैरान दान के साथ ही श्राद्ध और मंत्र जाप भी किया जाता है. घर के आसपास किसी मंदिर में पूजन सामग्री भेंट करना भी शुभ माना गया है.
3/5खरमास में दान करने से तीर्थ स्नान के बराबर पुण्य मिलता है. इस महीने में पूरे मन से ईश्वर के नजदीक आने के लिए व्रत किए जाते हैं. व्रत करने वाले के सभी दोष खत्म हो जाते हैं.
4/5खरमास में पूजा-पाठ, भजन, कीर्तन किए जाते हैं. खरमास का महीना पूजा, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है.
5/5इस साल 2024 का दूसरा खरमास 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगा. इसका समापन 14 जनवरी को होगा. खरमास के दौरान सूर्यदेव और विष्णु की पूजा की जाती है. खरमास में शुभ कार्य जैसे शादी-सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन, वाहन खरीदारी, व्यापार की शुरुआत आदि नहीं किए जाते हैं.