Rajasthani Bagru Print: 400 साल पुरानी कला, लकड़ी के ठप्पों से बनाएं जाते हैं डिजाइन, जानें क्या है बगरु प्रिंट?

Rajasthani Bagru Print: राजस्थान में एक से बढ़कर एक हाथ से बनाई जाने वाली कलाएं मौजूद हैं. इनमें से एक है जयपुर का मशहूर बगरु प्रिंट.

1/5

होती हैं कई समस्याएं

 1/5

भले बगरु ने लोगों के दिलों में जगह बना ली हो. लेकिन अभी कलाकारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. कोरोना जैसी महामारी में व्यापार पूरी तरह से ठप्प पड़ने से लोगों को काफई परेशानी होती है. हालांकि सरकार कई योजनाएं चला रही हैं.

2/5

ये समुदाय करता है तैयार

 2/5

पिछले 400 सालों से दबा कहें या छिपा हुआ समुदाय इस कला को दुनियाभर में पेश कर रहा है. आज बगरु में 500 से भी ज्यादा परिवार इस हुनर के दम पर रोजी रोटी चला रहे हैं. लगभग करीब 15 हज़ार लोगों को रोज़ग़ार मिल पा रहा है. कुल मिलाकर जयपुर के  पास का ये कस्बा इस उद्योग को सारी दुनिया तक पहुंचा कर देश के साथ-साथ राजस्थान का नाम रोशन कर रहा है.