Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है. इस दिन का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व है.
Mangalwar Ke Upay: सप्ताह का हर दिन अलग-अलग देवी देवताओं के नाम है. इसी तरह मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा करने की पसंपरा है. मंगलवार के दिन राम भक्त हनुमान जी की पूजा करने से हर तरह की परेशानी से मुक्ति मिलती है.
1/5अपने घर की सुख-समृद्धि को बनाए रखने के लिए, एक छोटा-सा मिट्टी का बर्तन लें. उस बर्तन में शहद डालकर ढक्कन से ढक दें और हनुमान जी के मंदिर में रख आएं. ऐसा करने से आपके घर को बुरी नजर नहीं लगती है.
2/5अगर आप पर बहुत अधिक कर्ज चढ़ गया है, जिससे आप मुक्ति पाना चाहते हैं. हर मंगलवार को नहा-धोकर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके श्री हनुमान का ध्यान करते हुए ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें. इससे जल्द ही आप कर्ज से मुक्त हो जाएंगे.
3/5अगर -अगर बार बार आपकी आर्थिक स्थिति खराब होती है, तो हर मंगलवार को मंदिर में हनुमान जी की मूर्ती के सामने 21 बार ऊँ हं हनुमते नम मंत्र का जाप करें. जल्द ही लाभ देखने को मिलेगा.
4/5आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए मंगलवार को बर्तन आदि बनाने का काम करता हो उस व्यक्ति को वस्त्रों का दान करें. ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी.
5/5अगर आप जीवन में तरक्की पाना चाहते हैं. इसके लिए मंगलवार के दिन आपको अर्जुन के पेड़ को नमस्कार करना चाहिए. पेड़ की जड़ में जल चढ़ाना चाहिए और उसकी पूजा करनी चाहिए.